{"_id":"63164481bfea22728e139be3","slug":"panchnan-rai-punytithi-deoria-news-gkp449503075","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचानन राय के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचानन राय के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि
विज्ञापन
शिक्षक नेता पंचानन राय की पुण्य तिथि कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अ?
- फोटो : DEORIA
पंचानन राय के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि
संगठन के पूर्व महामंत्री स्व. पंचानन राय की मनाई गई पुण्यतिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई की ओर से महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में सोमवार को पूर्व महामंत्री स्व. पंचानन राय की पुण्यतिथि मनाई गई। उपस्थित पदाधिकारियों व शिक्षकों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईओएस डॉ. विनोद कुमार राय ने कहा कि स्व. पंचानन राय के दिखाए आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। शिक्षक कर्तव्य के लिए वह हमेशा प्रयत्नशील रहे। जिलाध्यक्ष अवधेेेश सिंह ने कहा कि पंचानन राय संघर्षों के पर्याय थे। शिक्षकों की समस्या को अपनी समस्या मानकर वह उसके हल हो जाने तक डटे रहते थे। संगठन महामंत्री रहते हुए शिक्षकों को कोषागार से पेंशन, पंचम वेतन आयोग आदि उपलब्धियों को दिलाया।
कार्यक्रम को प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य ध्रु्वनाथ मिश्रा, विजय भारत सिंह, प्रधानाचार्य गोपाल दत्त शुक्ला, नरेंद्र सिंह, मुश्ताक अहमद, मिश्रीलाल यादव, कपिलमुनि त्रिपाठी, अशोक शुक्ल, गोपाल प्रसाद, गोविंद मणि त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान अवनींद्र मणि त्रिपाठी, राजेश गुप्ता, गोरखनाथ गुप्ता, रामप्रताप यादव, आशुतोष दयाल मणि त्रिपाठी, विनोद शाही, आमिर हसन, संजय यादव, जितेंद्र सिंह, अजय बहादुर सिंह, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
शिक्षक कर्मचारी संघर्ष समिति ने भी किया याद
देवरिया। शिक्षक-कर्मचारी संघर्ष समिति की ओर से सोमवार को एसएसबीएल इंटर कॉलेज में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इसमें माध्यमिक शिक्षक संगठन के पूर्व मंडलीय मंत्री उमाशंकर लाल श्रीवास्तव ने कहा कि स्व. पंचानन राय ने जीवनपर्यंत शिक्षकों के हितों के लिए संघर्ष किया। उनके पदचिह्नों पर चलना ही उनके प्रति श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान प्रेमचंद मिश्र, ऋषिकेश सिंह, वासुदेव पांडेय, राजेश कुमार मिश्र, कपिल मुनि, राजेश राय, विपिन श्रीवास्तव, अवधेश द्वितीय, प्रदीप राव, कृष्णमोहन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद