फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pagoda echoed with bol-bombs, devotees performed Jalabhishek

Deoria News: बोल-बम से गूंजे शिवालय, भक्तों ने किया जलाभिषेक

Fri, 07 Jul 2023 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Pagoda echoed with bol-bombs, devotees performed Jalabhishek
बरहज के महेन ​स्थित बाबा महेंद्रानाथ मंदिर में जला​भिषेक करते श्रद्धालु  संवाद
महेंद्रानाथ मंदिर परिसर में देर रात से ही जलाभिषेक के लिए जुटने लगी थी कांवड़ियों की भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। श्रावण मास के पहले शुक्रवार को शिवालयों में भोले भंडारी के जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। बोल-बम के जयघोष से मंदिर परिसर और समूचा क्षेत्र गूंजायमान हो गया।

बरहज सरयू नदी तट से देर शाम कांवड़िए महेन स्थित महेंद्रानाथ और रुद्रपुर स्थित दुग्धेश्वरनाथ के जलाभिषेक के लिए निकल पड़े। महेन मंदिर परिसर में रात 12 बजे के बाद से जलाभिषेक का क्रम शुरू हो गया, जो शुक्रवार की दोपहर तक जारी रहा। भक्तों ने नीलकंठ महादेव मंदिर, फूलेश्वरनाथ, बरांव स्थित माताधाम मंदिर, करुअना, सोनाड़ी, भलुअनी, गड़ेर, पैना, कपरवार आदि क्षेत्रों में स्थित शिवालयों में जलाभिषेक कर पूजा की। पूजन-अर्चन के लिए महिला-पुरुषों की भीड़ रही। जबकि बाजार भी गुलजार रहे। सुरक्षा इंतजाम को लेकर पुलिस सक्रिय रही। स्थानीय सहित दूर-दराज से आए लोग भगवान शिव का जलाभिषेक करते हुए मेले का आनंद लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed