फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Padrauna's Bachchan upsets Gorakhpur's Amit

Deoria News: पडरौना के बच्चन ने गोरखपुर के अमित को किया चित

Wed, 15 Nov 2023 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Padrauna's Bachchan upsets Gorakhpur's Amit
तरकुलवा थानाक्षेत्र के बंजरिया महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती प्
-कुश्ती माटी का खेल, इसका संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी : शाही
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। तरकुलवा क्षेत्र के बंजरिया महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहलवानों के दांवपेंच ने खेल प्रेमियों को रोमांचित कर दिया। खेल का शुभारंभ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पड़रौना के पहलवान बच्चन और गोरखपुर के अमित का हाथ मिलवाकर किया।
मुकाबले में बच्चन ने अमित को चंद सेकंड में चित कर दिया। कृषिमंत्री ने कहा कि कुश्ती माटी का खेल है। इसका संरक्षण और संवर्धन हम सबकी जिम्मेदारी है। बंजरिया महोत्सव कुश्ती के खेल को संरक्षण प्रदान करने वाल एक प्रमुख मंच है। इसके लिए आयोजक बधाई के पात्र हैं। कुश्ती प्रतियोगिता में गोरखपुर के विकास ने बगहा के धनंजय को पटखनी दी। पडरौना के छोटे ने देवरिया के टुनटुन को, हनुमानगंज के प्रिंस ने हाटा के हरिकेश को, हनुमानगंज के नमो नारायन ने कोंहवलिया के भोला को, पड़रौना के रामदेव ने गोरखपुर के विकास को, हनुमानगंज के मनीष ने कोन्हवलिया के सन्नी को चित्त किया।
विज्ञापन

पडरौना के रामदेव व बगहा के राजेश, हनुमानगंज के गंभीर और गोरखपुर के अंकित के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। विशिष्ट अतिथि शशांक मणि त्रिपाठी ने आयोजक मंडल की सराहना की। प्रधान अबुल सलाम, निर्णायक भोला सिंह, अजमुल्लाह, दिलीप गुप्ता, अच्छे लाल भारती, प्रताप सिंह आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। संचालन राघव पांडेय व मान सिंह ने किया। इस दौरान हजारों की संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed