फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Paddy crop drowned due to canal overflow

Deoria News: नहर ओवरफ्लो होने से डूब गईं धान की फसल

Mon, 17 Jul 2023 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Paddy crop drowned due to canal overflow
बैतालपुर के सेखौना गांव में नहर टूटने और ओवर फ्लो होने से डूबी किसानों की फसल।संवाद
कृषि मंत्री ने तीन दिन पहले किसानों के खेतों में जाकर लिया था जायजा
विज्ञापन

- बैतालपुर क्षेत्र के सेखौना गांव के किसान हो गए हैं परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रदेश सरकार किसानों की बेहतरी के लिए चाहे जितने दावे कर ले, लेकिन जमीनी सच्चाई कुछ अलग ही है। सिंचाई विभाग की लापरवाही की चलते बैतालपुर विकास खंड के सेखौना गांव में नहर के कहीं ओवरफ्लो होने तो कहीं टूटने से किसानों की धान की फसलें पानी में डूब गईं हैं। जबकि पानी नहर में अभी टेल तक नहीं पहुंच पाया है। किसानों का आरोप है कि नहर की सफाई नहीं कराए जाने के चलते उनकी गेहूं की फसल भी बर्बाद हो गई थी।

बैतालपुर क्षेत्र के महुआडीह मुख्य नहर से एक माइनर निकली है, जो बलटिकरा, सेखौना, परसौना, मुंडेरा, बनकटा, लाला रामपुर, बलियवां, जैतपुरा, परसिया होते हुए कुर्ना नाला में जाकर मिलती है। धान की रोपाई होने के बाद भी नहर में पानी मुंडेरा गांव तक ही जैसे-तैसे पहुंच पाया है। नहर की सफाई ठीक ढंग से नहीं होने के चलते रविवार को सेखौना गांव में नहर कई जगह टूट गई। जगह - जगह ओवरफ्लो भी हो रही है। इससे गांव के भोला मल्ल, भुआल, भजन प्रसाद, नथुनी, प्रह्लाद गोंड, जुगुल, नेबूलाल, श्रीकांत, इस्तियाक, पारस, मुन्ना, भागवत मल्ल सहित पचास किसानों की करीब 35 एकड़ धान की फसल डूब गई है। किसानों को अपनी फसल खराब होने का भय सताने लगा है। किसानों का आरोप है कि सिंचाई विभाग समय रहते नहर की सफाई ठीक ढंग से नहीं कराया। जिसके चलते उनकी फसलें बर्बाद हो रही हैं। गेहूं की फसल भी हर साल लापरवाही की भेंट चढ़ जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed