{"_id":"65eb6af9a0d7f5983207c455","slug":"pachauha-defeated-gorakhpur-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-120998-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पचौहां ने गोरखपुर को 42 रनों से हराकर खिताब पर जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पचौहां ने गोरखपुर को 42 रनों से हराकर खिताब पर जमाया कब्जा
Sat, 09 Mar 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
भदिला प्रीमियर लीग-3 रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के भदिला दोयम गांव में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके फाइनल मैच में पचौहां की टीम ने डाल्फिन गोरखपुर को 42 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। विजेता और उपविजेता टीम को प्रधान प्रमोद सिंह और विकास सिंह ने ट्रॉफी आदि देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और चेयरमैन प्रतिनिधि श्याम सुंदर जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। टॉस जीतकर पचौहां की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 15 ओवर के मैच में पचौहां के बल्लेबाज शादाब 20 और भरत 15 रन की मदद से 69 रन बनाए। डाल्फिन गोरखपुर के गेंदबाज अजीत ने सर्वाधिक तीन विकेट लिया।
जवाबी पारी में डाल्फिन गोरखपुर के गेंदबाज 27 रन बनाकर आउट हो गए। गोरखपुर के समीर 14 और राजू 10 रन ही कुछ प्रतिरोध कर सके। पचौहां के भरत ने तीन, जबकि सन्नी, गोलू और सचिन ने दो-दो विकेट लिया। पचौहां के भरत मैन ऑफ द मैच और राजन सीरिज घोषित किए गए।
विज्ञापन
मैच के अंपायर रवि मिश्र, राघवेंद्र यादव, आंखों देखी सुधीर जायसवाल ने सुनाई। इस मौके पर राजेश सिंह, जितेंद्र सिंह, गिरजेश सिंह, सतीश जायसवाल, रवींद्र तिवारी, अखिलेश सिंह, रिशू सिंह, वेदप्रकाश यादव, अमित यादव आदि मौजूद रहे।