{"_id":"5f25aa8f8ebc3e63d415a743","slug":"overflow-in-saryu-nadi-salempur-news-gkp360330923","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सेमी की रफ्तार से बढ़ रही सरयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सेमी की रफ्तार से बढ़ रही सरयू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धीरे-धीरे बढ़ रहा सरयू का जलस्तर
- अभी खतरे के निशान से 75 सेमी ऊपर बह रही
भागलपुर (देवरिया)। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश और नेपाल द्वारा पानी छोड़ने से सरयू नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। शनिवार को लाल निशान से 75 सेमी ऊपर बह रही थी।
शनिवार की दोपहर नदी का जलस्तर तुर्तीपार रेगुलेटर पर 65 मीटर 5 सेमी दर्ज किया गया। जब कि खतरे का निशान 64 मीटर 30 सेमी है। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार तुर्तीपार रेगुलेटर पर एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से नदी में वृद्धि जारी है। आयोग ने अगले 24 घंटे तक जलस्तर में वृद्धि का अनुमान लगाया है। नदी का पानी तटवर्ती गांव और देवरहा बाबा आश्रम की तरफ फैलता जा रहा है। आश्रम पर जाने वाली सड़क के ऊपर पानी पहुंच गया है। लगातार हो रही बारिश और बाढ़ की वजह से किसानों की चिंता बढ़ गई है। फसल डूब रही है। नदी बढ़ते जलस्तर से लोग सहमे हैं। बरहज तहसील के नायब तहसीलदार जितेन्द्र सिंह ने बताया कि नेपाल द्वारा पानी छोड़ने से जलस्तर बढ़ रहा है। बाढ़ राहत चौकियों पर कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है। देवरहा बाबा आश्रम के लिए नाव की व्यवस्था कर दी गई है।