{"_id":"603a85b68ebc3ee95523b0c0","slug":"over-bridge-sanctioned-at-115-number-crossing-in-bhatni-salempur-news-gkp386452038","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद के प्रयास से भटनी में 115 नंबर रेलवे क्रांसिंग पर ओवरब्रिज की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद के प्रयास से भटनी में 115 नंबर रेलवे क्रांसिंग पर ओवरब्रिज की मंजूरी
विज्ञापन

भटनी। भाजपा के सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी के प्रयास पर केंद्र सरकार ने भटनी में 115 नंबर रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज की सौगात दी है। इसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र वासियों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
भटनी रेलवे स्टेशन से छपरा और वाराणसी रेल खंड करीब सौ से अधिक ट्रेनें संचालित होती है। इसके चलते 115 नंबर रेलवे क्रांसिंग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। देवरिया के लिए रेफर मरीज भी रेल फाटक बंद होने से दिक्कतों का सामना करते थे। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग पर सदर सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी ने यह मुद्दा संसद में उठाया था। इसके बाद वे इसके लिए लगातार प्रयासरत भी रहे। केंद्र सरकार की ओर से अनुमति मिलने के बाद भटनी के 115 नम्बर रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनने की घोषणा शुक्रवार को हुई। इसके बाद नगर और देहात क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। शनिवार को नगर स्थित भाजपा केम्प कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष योगेश प्रजापति के अध्यक्षता में लोगों ने मिठाई बांटी और प्रधानमंत्री और सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब सराहना हो रही है। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक कन्हैया गिरी ने बताया कि भटनी में ओवर ब्रिज बनने से क्षेत्र के लोगों को बहुत सुविधा मिलेगी। साथ ही ट्रेन दुर्घटनाओं में भी कमी होगी।