फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Outsiders infiltrate village and beat youth

Deoria News: बाहरी असलहाधारियों ने गांव में घुसकर युवक को पीटा

Thu, 14 Aug 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 14 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Outsiders infiltrate village and beat youth
पकड़ा गया आरोपी कारतूस दिखाता हुआ।
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

एकौना। माझा नरायन गांव में बुधवार की दोपहर कुछ युवकों ने रिश्तेदारी के विवाद में एक युवक की पिटाई कर दी। असलहे से लैस युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। गांव वालों के एकत्र होने पर पयुवक भागने लगे। एक युवक को गांव वालों ने कारतूस के साथ पकड़ लिया।
मामले में पुलिस ने चार नामजद समेत 14 पर केस दर्ज किया है। पकड़े गए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, माझा नरायन गांव के उपेंद्र यादव का गांव में एक परिवार से रंजिश है। आरोप है कि गोरखपुर जिले के बेलीपार गांव निवासी युवक की बहन की शादी उपेंद्र यादव से रंजिश रखने वाले घर में हुई है। बेलीपार के दो युवक दर्जनों साथियों के साथ बाइक से गांव पहुंचे और गाली देने लगे। उपेंद्र ने विरोध किया।
विज्ञापन

गांव वालों के अनुसार, युवक असलहा लहराते हुए उसकी पिटाई करने लगे। युवकों को हंगामा करते देख ग्रामीणों ने आरोपियों पर धावा बोला तो वे भागने लगे। गांव वालों ने उनमें से एक को तीन कारतूस के साथ दबोच लिया। ग्रामीणों से युवक को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित उपेंद्र यादव की तहरीर पर पुलिस ने गोरखपुर जिले के बेलीपार गांव निवासी शुभम यादव, शेख सिंकदर, जगरनाथपुर निवासी मनोज और गोली यादव निवासी माझा नरायन और 10 अज्ञात पर मारपीट और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है।
इसमें शुभम यादव मौके से हिरासत में लिया है। सीओ हरिराम यादव ने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed