{"_id":"6aa993c7a9a632aae80693f4","slug":"out-of-control-school-van-crashes-into-a-tree-three-children-injured-chaos-and-screaming-ensue-deoria-news-c-208-1-deo1026-191838-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अनियंत्रित स्कूल वैन पेड़ से टकराई तीन बच्चे घायल, चीख-पुकार मची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अनियंत्रित स्कूल वैन पेड़ से टकराई तीन बच्चे घायल, चीख-पुकार मची
Wed, 16 Sep 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
लीलापुर चौराहा पर हादसे के बाद जुटी भीड़ :
देसही देवरिया। बच्चों को शहर के एक स्कूल लेकर जा रही वैन मंगलवार की सुबह महुआडीह थाना क्षेत्र के लीलापुर चौराहे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन बच्चे घायल हो गए। वैन में सवार बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
पुलिस ने लोगों की मदद से वैन में फंसे बच्चों और चालक को ग्राइंडर मशीन से दरवाजा काटकर सुरक्षित निकाला। गंभीर रूप से घायल निधि को पिपरा दौलाकदम सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
हादसे की खबर मिलते ही अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए। देवरिया-हाटा मुख्य मार्ग पर कुछ देर आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने वाहन को सड़क के किनारे कराकर आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, शहर स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल की वैन को बैतालपुर के विशुनपुर गांव निवासी राकेश कुमार (25) चलाता है। वह सुबह बच्चों को उनके घर से लेने के लिए निकला।
महुआडीह क्षेत्र के बरवा मानसिंह गांव की नंदनी सिंह (14) कक्षा 9, पुत्री बैरिस्टर सिंह, सुरचक गांव के देवरिया टोला की निधि गोंड़ (17) कक्षा 11, पुत्री दिनेश गोंड़, गोठा रसूलपुर के अनुराग यादव (14) कक्षा 10, पुत्र रामशरण यादव को लेकर स्कूल जा रहा था।
उसे और भी बच्चों को लेना था। चालक वाहन लेकर सुबह करीब आठ बजे लीलापुर चौराहे के पास देवरिया-हाटा मुख्य मार्ग पर पहुंचा था। अचानक चालक वैन से नियंत्रण खो बैठा और सड़क के दाहिने तरफ किनारे पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतना जोरदार था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।
बच्चों का शोर सुनकर मौके पर राहगीरों सहित स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने लोगों के सहयोग से ट्रैक्टर से वाहन को खींचकर पेड़ से अलग कराया। वैन में तीन बच्चे सवार थे।
पीछे बैठे अनुराग और नंदनी को किसी तरह वैन से निकाला गया। चालक और उसके बगल में बैठी निधि अपने सीट पर फंस गए। लोगों ने आनन-फानन ग्राइंडर मशीन मंगवाकर दरवाजा काटकर निधि को निकाला। फिर भी चालक नहीं निकल पा रहा था। हादसे वाले पेड़ से वाहन को टोचन (बांधकर) वैन के पिछले हिस्से को ट्रैक्टर से खींचवा गया। वैन का आगे का हिस्सा नीचे गिर गया। तब जाकर चालक को निकाला जा सका। घायल नंदनी और अनुराग का सिर फट गया। परिजन बच्चों का निजी चिकित्सालय में इलाज कराकर कुछ घंटे बाद घर लेकर चले गए।
गंभीर रूप से घायल निधि को एंबुलेंस से पिपरा दौलाकदम सीएचसी भिजवाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया।