{"_id":"637682801effbc461d026f88","slug":"other-youth-injured-in-accident-died-deoria-news-gkp4577811127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल दूसरे बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल दूसरे बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में घायल दूसरे बाइक सवार की मौत
बाइक मिस्री का शव गांव पहुंचते ही रो पड़े लोग
बुधवार की शाम रुद्रपुर-पिड़रा मार्ग पर हुआ था हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
एकौना। रुद्रपुर-पिड़रा मार्ग पर बुधवार की शाम सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, घटनास्थल पर मृत खोपा गांव के चंदन का शव बृहस्पतिवार की शाम गांव पहुंचा। गांव में शव पहुंचते ही लोग रो पड़े। मिलनसार किस्म के बाइक मिस्री की मौत पर लोगों ने घर पहुंचकर और सोशल मीडिया पर दुख प्रकट किया।
खोपा गांव के रहने वाले चंदन कुमार विश्वकर्मा पचलड़ी चौराहे पर बाइक बना कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार को देवरिया कोतवाली के चकिया निवासी राजेश शर्मा (35) वर्ष से बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था। सिर में गंभीर चोट होने के कारण चंदन की मौके पर ही मौत हो गई।
घायल राजेश को लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में दो घंटे के उपचार में ही उनकी मौत हो गई। घटना को लेकर हर कोई हतप्रभ दिखा। बाइक मिस्री चंदन मृदुभाषी और कुशल कार्य को लेकर लोगों में प्रिय थे। उनके निधन की खबर सुनते ही गांव में लोगों की भीड़ लग गई। पत्नी मीना और बच्चे अंश, आयुष को बेजार होकर रोते देखकर लोगों की आंखें भर आईं। हर कोई घटना को लेकर नियति को कोस रहा था।