{"_id":"6944415f36353ab3310dd436","slug":"organizing-equipment-distribution-camps-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-170399-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: उपकरण वितरण शिविर का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: उपकरण वितरण शिविर का आयोजन
Thu, 18 Dec 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। गौरी बाजार ब्लॉक संसाधन केंद्र में बृहस्पतिवार को दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने की। शिविर के आयोजन में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम लिमिटेड (एलिम्को), कानपुर का सहयोग रहा।
उपकरण वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाने से उनके दैनिक क्रियाकलाप आसान होंगे तथा पठन-पाठन में भी उन्हें मदद मिलेगी। जिला समन्वयक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर सहित अन्य सहायक उपकरणों के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर कुल 118 सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। संवाद