{"_id":"67c74c789594ac21880c2585","slug":"order-to-file-a-case-against-the-contractor-for-irregularities-in-the-construction-of-anm-center-deoria-news-c-208-1-sdn1004-148500-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एएनएम सेंटर के निर्माण में अनियमितता ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कराने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एएनएम सेंटर के निर्माण में अनियमितता ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कराने के आदेश
Wed, 05 Mar 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। सदर क्षेत्र के ग्राम पंचायत छितरूआ में उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी संघ, निर्माण प्रखंड, गोरखपुर प्रथम की ओर से एएनएम सेंटर का निर्माण कराया जा रहा था।
शिकायत मिलने पर डीएम दिव्या मित्तल ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता से जांच कराई। निर्माण में सफेद बालू का प्रयोग किया गया था। इससे निर्माण की गुणवत्ता प्रभावित हो रही थी। डीएम ने संज्ञान लेते हुए सीएमओ को निर्देश दिया कि संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाए।
निर्मित कराए गए कार्य को ध्वस्त कर मानक के अनुरूप दोबारा निर्माण सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा डीएम ने कार्यदायी संस्था द्वारा पर्यवेक्षण में लापरवाही बरते जाने को गंभीरता से लेते हुए उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के लिए शासन को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम ने जिले में कार्य कर रही सभी निर्माण कार्यदायी संस्थाओं को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में किसी भी निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी पाई गई तो ठेकेदार के साथ संबंधित अभियंताओं के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने निर्माण कार्यों की सतर्कता से निगरानी करें, अन्यथा लापरवाही पाए जाने पर उनकी भी जिम्मेदारी तय की जाएगी।