फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Opposition to assessment through video calling

Deoria News: वीडियो काॅलिंग से शिक्षकों के मूल्यांकन का विरोध

Sat, 29 Apr 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 29 Apr 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Opposition to assessment through video calling
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को ज्ञापन सौपते शैक्षिक महासंघ के नेता
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने डिप्टी सीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

वीडियों काॅलिंग से निरीक्षण से भंग होगी शिक्षकों की निजता: जयशिव
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। परिषदीय स्कूलों में वीडियों काॅलिंग से निरीक्षण और मूल्यांकन का विरोध शुरू हो गया है। शिक्षक इसे तुगलगी फरमान बता रहे हैं। उन्होंने इस व्यवस्था से महिला शिक्षकों का अपमान होने की आशंका जताई है। वीडियो काॅलिंग पर रोक लगाने के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने शुक्रवार को जिले में आए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को ज्ञापन देकर यह प्रक्रिया बंद कराने की मांग की।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक जयशिव प्रताप चंद ने कहा कि यह आदेश शिक्षकों के निजता का हनन करने वाला है। विशेष तौर पर महिला शिक्षिकाओं के साथ दुर्व्यवहार की प्रबल संभावना है। निरीक्षण का यह तरीका समाज में शिक्षकों की छवि को धूमिल करने वाला है। उन्होंने ने कहा कि विभाग द्वारा पूर्व से ही विभिन्न अधिकारियों, ऐप एवं निरीक्षण के अनेक माध्यमों से बेसिक शिक्षा परिषद के अध्यापकों का निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है। ऐसे में वीडियो कॉलिंग से निरीक्षण करना उनकी निष्ठा और प्रतिष्ठा दोनों पर प्रश्न चिह्न उठाने जैसा है। प्रत्येक शिक्षक के पास कैमरा और इंटरनेट के साथ मोबाइल उपलब्ध नहीं है। ऐसे में आदेश का अनुपालन व्यावहारिक नहीं है। साथ ही विभाग की ओर से शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को कोई भी मोबाइल सीयूजी नंबर या इंटरनेट के लिए अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध नहीं कराई जाती है। कहा कि वीडियो कॉल से निरीक्षण की स्थिति में साइबर अपराधी इसका फायदा उठाकर ऐसे वीडियो का दुरुपयोग कर सकते हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में अशोक तिवारी, सत्य प्रकाश, आशुतोष नाथ तिवारी, आशुतोष अमन, अविनाश, राम बहादुर सिंह, सुनील यादव, सतीश चन्द्र, अमरेन्द्र कुशवाहा और माखन प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed