फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   opg machine inauh=gurated in medical college

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में ओपीजी जांच की सुविधा शुरू

Sun, 07 Apr 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 07 Apr 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
opg machine inauh=gurated in medical college
मेडिकल कॉलेज में ओपीजी मशीन का शुभारंभ करते प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल व अन्य।संवाद
- फोटो
विज्ञापन


मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा बाहर, सस्ते में होगी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के दंत विभाग में ओपीजी जांच की सुविधा शुरू कर दी गई। शनिवार को विधिवत पूजन-अर्चन और फीता काटकर प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल ने शुभारंभ किया। इस जांच के शुरू होने से मरीजों के डायग्नोसिस में आसानी होगी। इसके लिए सस्ता शुल्क देना होगा।

महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के दंत विभाग में सुविधाएं बढ़ रही हैं। ओपीडी में सौ से अधिक मरीज इलाज कराने आते हैं। इसमें दांत में दर्द, इंफेक्शन, सड़न, ट्यूमर, हड्डी टूटने, गलने सहित अन्य बीमारी से पीड़ित होते हैं। डॉक्टर जरूरत पड़ने पर मरीजों को आर्थो पेंटोग्राफी (ओपीजी) एक्स-रे कराने की सलाह देते हैं। इसमें पूरे जबड़े के विभिन्न एंगल यानी सभी दांतों की जांच होती है। अस्पताल में करीब तीन माह पहले आरजीबी एक्स-रे और आरसीटी की सुविधा शुरू कर दी गई। आरजीबी छोटा एक्स-रे होता है, जो केवल एक से दो दांत का ही होता है। बाहर में इस जांच के लिए मरीजों को करीब 700 रुपये खर्च करना पड़ता है। जबकि अस्पताल में मात्र 300 रुपये शुल्क देना होगा। इस दौरान सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजीत पाल, डॉ. अरुणेश, डॉ. पवन त्रिवेदी, दंत विभाग की अध्यक्ष डॉ. अफसाना अंसारी, डॉ. अंबू पांडेय, डॉ. सेराजुद्दीन, डॉ. प्रदीप गुप्ता, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. इकबाल, डॉ. गौरव जायसवाल, डॉ. रेनू सिंह, डॉ. सौरभ कुमार, डॉ. तेजस्वनी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed