फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Operation Sindoor dominated the poetry symposium as well

Deoria News: काव्य गोष्ठी में भी छाया रहा ऑपरेशन सिंदूर

Mon, 12 May 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 12 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Operation Sindoor dominated the poetry symposium as well
देवरिया। नागरी प्रचारिणी सभा की ओर से मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन रविवार को संस्था सभागार में किया गया। अध्यक्षता कर रहे आचार्य परमेश्वर जोशी ने की। मुख्य अतिथि विनोद कुमार अग्रवाल रहे।
विज्ञापन

अंजली अरोड़ा ने सरस्वती वंदना के बाद ऑपरेशन सिंदूर को लक्ष्य करते हुए अपनी गजल सहना मुश्किल हो जब तो जवाब देना जरूरी है सुनाई। इसे श्रोताओं ने खूब सराहा। इस मौके पर नागरी समाचार संदर्शिका के अंक छह का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

काव्य गोष्ठी में गोपाल त्रिपाठी ने मनुष्य की विवशता को अर्जुन और कृष्ण के माध्यम से अपने गीत अर्जुन आज पड़ा दुविधा में केशव फिर से आ जाओ.. से रेखांकित किया। डाॅ. एसएन मणि ने भले गिरता रहाए लेकिन कभी रुकना नहीं सीखा... से मनुष्य के जिजीविषा शक्ति को बताया। योगेंद्र पांडेय ने सेना के शौर्य को जगाते हुए जागो मेरे भारत के शौर्य पुजारी जागो..सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा के पूर्व मंत्री इंद्र कुमार दीक्षित ने देश भक्ति से ओत-प्रोत गीत भारत माता का दिव्य मुकुट खतरों से हमें चेताता है सुनाकर तालियां बटोरी। गीतकार सरोज कुमार पांडेय ने वर्तमान समय और समाज को लक्ष्य करते हुए तुम ही कहो हम किसकी उतारें आरती प्रस्तुत कर श्रोताओं को सोचने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed