{"_id":"67d09588a12fa77d4d01500d","slug":"open-state-invitation-senior-mens-football-competition-approved-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-149134-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष फुटबाॅल प्रतियोगिता की मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष फुटबाॅल प्रतियोगिता की मिली मंजूरी
Wed, 12 Mar 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में 18 से 22 मार्च तक ओपेन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित होगी। खेल निदेशालय ने इसकी मंजूरी प्रदान कर दी है। पूरे पांच दिनों तक प्रदेश स्तरीय 10 टीमें इसमें प्रतिभाग करेंगी। जिले के फुटबाल प्रेमियों के लिए यह बेहतरीन मुकाबलों का गवाह बनेगा।
प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर मंगलवार को खेल विभाग की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिला फुटबाल संघ के सचिव अजय जायसवाल एवं क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 22 मार्च रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों की 10 टीमें प्रतिभाग करेंगी। टीमों को आमंत्रण पत्र भेजा जा चुका है तथा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीमो की सूची शीघ्र ही जारी कर दी जाएगी। खेल निदेशालय से मंजूरी मिलने के बाद ग्राउंड को भी खेल के लिए बेहतर बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि 16 मार्च को दोपहर दो बजे से स्टेडियम में ट्रायल के लिए स्टेट में भाग लेने वाली देवरिया टीम का चयन किया जाएगा। इस दौरान पदम भास्कर मणि, श्रीराम यादव, सुबाष राय, विनोद सिंह, सुनील सिंह, अंशु श्रीवास्तव, विजय कुमार शुक्ल, बालकृष्ण सिंह, देव कुमार राव, उपेंद्र, नीरज श्रीवास्तव, दुगेश, अजय गुप्ता एवं स्टेडियम के फुटबाल प्रशिक्षक विजय कुमार पाल, गिरीश चंद्र सिंह, दिवाकर मणि त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।