फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Open drains are fatal, slabs are not laid, officers should be careless

देवरिया: जानलेवा हैं खुले नाले, नहीं पड़ी स्लैब, बेपरवाह बनें अफसर

Thu, 09 Feb 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 09 Feb 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Open drains are fatal, slabs are not laid, officers should be careless
जानलेवा हैं खुले नाले, नहीं पड़ी स्लैब, बेपरवाह बनें अफसर
विज्ञापन

फोटो
- लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका एक-दूसरे को ठहरे रहे जिम्मेदार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर में बड़े नाले पर डाला गया स्लैब का रिक्त स्थान राहगीरों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहा है। सिविल लाइंस पर जगह-जगह गैप (रिक्त स्थान) के कारण हादसे भी हो चुके हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार बेफिक्र हैं। सबसे गंभीर बात तो यह है कि फोरलेन बनने के बाद कागजों में ही बड़े नाले पर स्लैब डाल दिया गया है। पर हकीकत यह है कि शहर में कई जगहों पर स्लैब का गैप जानलेवा बना हुआ है।
शहर के सिविल लाइंस मार्ग फोरलेन में तब्दील हो गया है। जब 2017 में सोनौली-बलिया मार्ग के चौड़ीकरण की मंजूरी मिली तो इसमें शहर के बीच में बने बड़े नाले पर स्लैब रखने का भी बजट जारी किया गया था, पर शहर में जैसे-तैसे स्लैब रखकर कार्य आधा अधूरा छोड़ दिया गया। नगर पालिका स्लैब डालने के लिए लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदार ठहराती है। हकीकत यह है कि सिविल लाइंस पर ओवरब्रिज, को-ऑपरेटिव चौराहा, जिला पंचायत गेट के सामने, प्रधान डाकघर, भटवलिया चौराहा, एसपी ऑफिस के पास बड़े नाले पर पड़े स्लैब के गैप देखने को मिल जाएंगे। इन जगहों पर वाहन चालक और पशु आए दिन गिरते हैं। इसके बावजूद भी अफसर सुध नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

-------------------
हो चुके हैं हादसे
जून माह में गोरखपुर मार्ग पर ओवरब्रिज के पास स्लैब के बीच में गैप होने के कारण दो बाइक सवार युवकों की जान चली गई थी। इसी तरह 29 नवंबर 2021 को विकास भवन के पास एक मासूम बालिका की नाले के स्लैब के गैप में गिर जाने से मौत हो गई थी। इस घटना ने तो नगर पालिका के पूरे इंतजाम की पोल खोल दी, स्लैब हटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी, तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
हर रोज गुजरते हैं हजारों की संख्या में लोग
- जिन जगहों पर गैप खतरनाक हैं, वहां से हर रोज हजारों की संख्या में लोग गुजरते हैं। शहर के सिविल लाइंस स्थित पेट्रोल पंप के पास खतरनाक स्लैब का गैप है, जहां से हजारों की संख्या में लोग गुजरते रहते हैं। राघव नगर व सीसी रोड, मोहल्ले में जिन जगहों पर नाले के ऊपर स्लैब नहीं लगे हैं, वहां से भी काफी संख्या में छात्र आते-जाते हैं।

कोट:
को-ऑपरेटिव चौराहे से लगायत गोरखपुर ओवरब्रिज तक स्लैब का टेंडर हो चुका है। फोरलेन मार्ग के साथ ही सिविल लाइंस पर कार्यदायी संस्था को स्लैब भी डलवाना था। जिन जगहों पर स्लैब नहीं है उन स्थानों को चिह्नित किया गया है।
रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका
----------
सिविल लाइंस पर स्लैब डलवाया गया है। कुछ जगहों पर अगर नहीं है तो इसके लिए नगर पालिका को स्लैब डलवाना चाहिए। जीसी वर्मा
अधीक्षक अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed