फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Open doors of idols of Maa Durga amidst chanting of Vedic mantras in pandals

Deoria News: पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां दुर्गा की प्रतिमाओं के खुले पट

Sat, 21 Oct 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 21 Oct 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Open doors of idols of Maa Durga amidst chanting of Vedic mantras in pandals
रुद्रपुर। शारदीय नवरात्र की सप्तमी में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शनिवार को पंडालों में दुर्गा प्रतिमाओं के पट खुले। इस दौरान पौराणिक दुग्धेश्वरनाथ की शिवनगरी के भक्त शक्ति की आराधना में लीन हो गए। पंडालों में प्रतिमाओं के पट खुलते ही लोग जय माता दी के जयकारे लगाने लगे। शाम तक गांव से लेकर शहर तक नवरात्रि और दशहरा को लेकर मेला सजने लगा।
विज्ञापन

नगर के गोला वार्ड स्थित मूर्ति नंबर एक पर भक्तों ने विधि विधान ने पूजा अर्चन कर प्रतिमा स्थापित कराई। देर शाम आयोजित मां भगवती जागरण में भक्त देवी गीतों पर झूमते रहे। नगर के मुख्य बाजार, इमामबाड़ा, बस स्टेशन, पूराना चौक, पूर्वी तिवारी टोला, खजुहा से कोतवाली रोड, सेमरौना चौराहे, पुन्नी साहू चौराहे पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा का भव्य पंडाल सजाया। पंडालों में सुबह से ही लोग पूजा अर्चन करने को पहुंचने लगे। महिलाओं ने मां दुर्गा को चूनरी, नारियल, अक्षत, दुर्वा और हल्दी चढ़ा कर आशीर्वाद मांगा। क्षेत्र के एकौना, रामलक्षन, पकड़ी बाजार, नरायनपुर, पचलड़ी और मदनपुर चौराहे पर भक्तों ने प्रतिमा स्थापित कर मां दुर्गा का पंडाल बनाया है। इस दौरान नगर में नगर पंचायत प्रशासन की ओर से सफाई एवं पथ प्रकाश का विशेष इंतजाम किया गया। एसडीएम रत्नेश तिवारी ने पुलिस फोर्स के साथ नगर में नवरात्रि पर लगने वाले मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed