फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Open choledocholithotomy operation was performed for the first time in the medical college.

Deoria News: मेडिकल काॅलेज में पहली बार किया गया ओपन कोलेडोकोलिथोटॉमी का ऑपरेशन

Mon, 02 Feb 2026 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 02 Feb 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Open choledocholithotomy operation was performed for the first time in the medical college.
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा राज्य स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के शल्य चिकित्सा विभाग में पहली बार ओपन कोलेडोकोलिथोटॉमी के साथ कोलेसिस्टेक्टॉमी का सफल ऑपरेशन किया गया। मरीज स्वस्थ है। इस उपलब्धि पर मेडिकल काॅलेज में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली शबीबुन 40 वर्ष को पीलिया, पेट दर्द एवं उल्टी की शिकायत लेकर मेडिकल काॅलेज पहुंचीं। उनको सर्जन डॉ. श्वेता पाठक ने देखा। मरीज में चोलेडोकोलिथियासिस व डाइलेटेड सीबीडी पाई गई। सभी आवश्यक पूर्व-ऑपरेटिव जांचों के उपरांत सामान्य एनेस्थीसिया में सफल आपरेशन किया गया।
विज्ञापन

ऑपरेशन के दौरान सीबीडी से पथरियां निकाली गईं। साथ ही टी-ट्यूब के साथ प्राथमिक मरम्मत की गई। डॉ. श्वेता पाठक ने बताया कि मरीज की स्थिति स्थिर है। मेडिकल काॅलेज की प्रवक्ता डॉ. शालिनी ने बताया कि मेडिकल काॅलेज में यह अपनी तरह का पहला आपरेशन है। ऑपरेशन में एनेस्थीसिया टीम से डॉ. धीरज, डॉ. कृष्णा, डॉ. मानवेंद्र ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed