{"_id":"60709a1c8ebc3e24566152ab","slug":"only-728-persons-vaccinated-vaccine-out-of-stock-deoria-news-gkp3914475194","type":"story","status":"publish","title_hn":"मात्र सात केंद्रों पर 728 लोगों को लगा टीका, वैक्सीन खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मात्र सात केंद्रों पर 728 लोगों को लगा टीका, वैक्सीन खत्म
विज्ञापन

देवरिया। कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। इसमें वैक्सीन की कमी आड़े आ रही है। अब वैक्सीन की खुराक लेने के लिए लोगों को इंतजार करना होगा। बची वैक्सीन से शुक्रवार को किसी तरह मात्र सात केंद्रों पर 45 साल से ऊपर उम्र के लोगों का टीकाकरण हुआ। वहीं अन्य केंद्रों पर टीका लगवाने आए लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। इन केंद्रों पर 228 बुजुर्गों, 45 वर्ष के ऊपर के 330, एक हेल्थ केयर वर्कर को प्रथम डोज और 169 लोगों ने वैक्सीन की द्वितीय डोज ली। वैक्सीनेशन के लिए कुल सात टीमें लगाई गई थीं। कुल लक्ष्य 750 के सापेक्ष 728 लोगों को टीका लगाया गया। कुल उपलब्धि 97.07 प्रतिशत रही। प्रतिरक्षण सेल के अपर शोध अधिकारी राकेश चंद्र, मुकेश मिश्रा, प्रमोद यादव, मुकेश मिश्रा, भुनेश्वर शर्मा, अखिलेश जायसवाल आदि वैक्सीनेशन कार्य के सहयोग में जुटे रहे।
जनपद में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन का कार्य शुरू हुआ। इसके बाद टीकाकरण कार्य तेजी से चला। जनपद में 101 केंद्र पर वैक्सीनेशन का कार्य हुआ और स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगाया। इसके बाद धीरे-धीरे वैक्सीन की कमी होने लगी। दूसरे जनपदों से वैक्सीन मंगा कर किसी तरह काम चलाया गया। वैक्सीन की कमी के कारण वैक्सीनेशन केंद्र भी घटा दिए गए। कुछ दिन पहले कोविसील्ड वैक्सीन समाप्त हो गई थी। बीस हजार डोज मंगाकर किसी तरह टीकाकरण का कार्य हुआ। शुक्रवार को यह सिमट कर सात पर पहुंच गया। इन केंद्रों पर बची हुई वैक्सीन से काम चलाया गया। अब सरकार टीकाकरण पर जोर दे रही है तो जनपद में वैक्सीन समाप्त हो गया है। शुक्रवार को लोग 45 वर्ष से ऊपर तथा वृद्ध केंद्रों पर टीका लगवाने पहुंचे और केंद्र बंद होने पर मायूस होकर लौट गए। अब वैक्सीन की डोज आने तक लोगों को टीकाकरण के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
इन केंद्रों पर हुआ टीकाकरण
जनपद में शुक्रवार को मात्र सात केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। इसमें सीएचसी भाटपाररानी, एमसीएच विंग सीएचसी लार, सीएचसी व पीएचसी देसही देवरिया, पीएचसी मझगावां, पीएचसी भागलपुर, पीएचसी बनकटा शामिल रहा। जनपद में 16 जनवरी से आठ अप्रैल तक 119257 लोग वैक्सीन की खुराक दी गई है। वैक्सीनेशन में 101652 लोगों को प्रथम तथा 16877 लोगों को दूसरा डोज दिया गया है।
विज्ञापन
जनपद में वैक्सीन समाप्त हो गई है। वैक्सीन के लिए डिमांड भेजी गई है। जल्द ही वैक्सीन उपलब्ध होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के साथ मॉस्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है। -डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ