फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Online entry of emergency patients started in MCH wing

Deoria News: एमसीएच विंग में इमरजेंसी के मरीजों की ऑनलाइन एंट्री शुरू

Thu, 13 Nov 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 13 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Online entry of emergency patients started in MCH wing
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में एमसीएच विंग में इमरजेंसी के रोगियों की भर्ती की ऑनलाइन एंट्री शुरू हो गई है। इससे वार्ड में बेड खाली होने की जानकारी एक क्लिक पर मिलेगी। इससे नए मरीजों को बेड देने मेंं आसानी होगी।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज के स्त्री व प्रसूति रोग विभाग में गर्भवतियों के लिए अलग से इमरजेंसी सुविधा है। यहां पर ओपीडी टाइम के बाद आने वाले मरीजों को भर्ती कर ऑफलाइन एंट्री की जाती रही है। इसके चलते वार्ड में खाली बेड की जानकारी तुरंत नहीं मिलती थी। 24 घंटे सीजेरियन की सुविधा शुरू होने के बाद अब मरीजों की भर्ती की ऑनलाइन एंट्री इसमें सहयोगी होगी।
विज्ञापन

देर शाम या रात को आने वाले मरीजों की भर्ती करते समय बेड की उपलब्धता की जानकारी तुरंत मिल सकेगी। इसका सीधा फायदा मरीजों को मिलेगा। सीएमएएस डॉ. एचके मिश्र ने बताया कि मरीजों की भर्ती की ऑनलाइन एंंट्री की सुविधा शुरू हो गई है। अब एक क्लिक पर मरीजों को बेड की उपलब्धता की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed