फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ones own hard work over Harvard: Modi

हार्वर्ड से ज्यादा दम हार्ड वर्क वालों में: मोदी

Wed, 01 Mar 2017 10:46 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 01 Mar 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Ones own hard work over Harvard: Modi
जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन किया। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
महराजगंज/देवरिया। छठें चरण के प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में पीएम नरेंद्र मोदी ने जीडीपी रिपोर्ट को आधार बनाकर नोटबंदी की प्रतिक्रियाओं के हवाले से विपक्षी दलों पर तीखे वार किए। बिना किसी का नाम लिए विदेशी विश्वविद्यालयों से शिक्षित राजनीतिज्ञों व अर्थशास्त्रियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश ने देख लिया कि हार्वर्ड वालों में नहीं हार्ड वर्क वालों में दम है।

बुधवार को महराजगंज और देवरिया की चुनावी सभाओं में भी मोदी के निशाने पर सबसे ज्यादा राहुल गांधी और अखिलेश ही रहे। पूर्व की सभाओं के मुकाबले स्क्रिप्ट में नया जुड़ा तो जीडीपी की सकारात्मक बढ़ोत्तरी बताने वाला आंकड़ा। बोले, नोटबंदी की घोषणा के दिन से ही विपक्षी दल के नेता कहते आ रहे कि उद्योग बंद हो गए, देश पूरी तरह पिछड़ गया। बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स ने इसका आकलन किया। जीडीपी दर घटने के दावे किए। देश के मजदूरों, किसानों, मेहनतकश लोगों, जवानों ने दिखा दिया कि हार्वर्ड वालों से ज्यादा दम हार्ड वर्क वालों में है।
विज्ञापन


यूपी में भाजपा की सरकार तय मानते हुए कहा कि जैसे थोड़ी सी सब्जी खरीदने पर भी सब्जी वाले से थोड़ी हरी मिर्च बोनस में ले ली जाती हैं, वैसे ही चुनाव के पांच चरणों में बड़ी बढ़त हासिल कर चुकी भाजपा को छठे और सातवें चरण की चुनावी जीत यूपी की जनता बोनस में देगी। गठबंधन पर सपा-कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि चुनाव से पहले सपा कह रही थी कि हम किसी से गठबंधन नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल नारा दे रहे थे कि 27 साल यूपी बेहाल। यूपी को बेहाल कहने-करने वाले ये दोनों अब गले मिल गए। प्रदेश के थाने सपा के कार्यालय बन गए हैं। कभी बुआ, कभी भतीजा और कभी भतीजे के पिता ने प्रदेश को लूटा। सूबे के लोग इन सभी को पहचान चुके हैं और यूपी को सपा, कांग्रेस, बसपा की तिकड़ी से मुक्ति दिलाना चाहते हैं।

यूपी सरकार की वेबसाइट के  हवाले से मोदी ने कहा कि अखिलेश के काम नहीं कारनामे बोल रहे हैं। साइट ऐसा बोल रही है जिसपर दर्ज है कि यहां जिंदगी बहुत छोटी है, कब खत्म हो जाए पता नहीं। साइट पर यूपी की तुलना सहारा रेगिस्तान से की गई है। मोदी बोले, मेरे यह बताने से भाषण खत्म होते ही यूपी कुछ अफसरों पर कार्रवाई हो जाएगी।


 ‘उन्हें कौन बताए नारियल का जूस नहीं पानी होता’
बिना नाम लिए राहुल गांधी की खिंचाई करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस के एक नेता हैं। कभी फैक्ट्री में आलू बनाते हैं और अब कह रहे मणिपुर से नारियल का जूस लंदन में बेचेंगे। उन्हें कौन बताए नारियल का जूस नहीं पानी होता है। जूस संतरा और नींबू का होता है। नारियल की पैदावार भी केरल में होती है, मणिपुर में नहीं।

गिनाईं खूबियां, कीं घोषणाएं-
- जल्द ही गोरखपुर तक पाइपलाइन से गैस पहुंचेगी।
- 2022 तक हर गरीब के पास आवास और रसोई गैस सुविधा होगी।
- नीम कोटिंग से यूरिया की कालाबाजारी रोकी।
- कैंसर की दवाएं सस्ती हुईं, बंद संचार नलिकाओं को बचाने वाले स्टेंट भी।
- कांग्रेस सरकार में जो एलईडी बल्ब 400 का था, अब 80 रुपये में मिल रहा है।  
-  नौजवानों को जनपद में ही रोजगार मिलेगा।
- यूपी में भाजपा सरकार बनते ही छोटे किसानों का कर्ज माफ होगा।
- 120 दिन में गन्ना किसानों के बकाया का भुगतान होगा
- गन्ना किसानों का भुगतान 14 दिन में उनके खातों में चले जाने की व्यवस्था होगी
- गन्ने का भविष्य पूंजीपति नहीं, किसान खुद तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed