{"_id":"67ae4f1bc99fff07190e0482","slug":"one-youth-died-two-injured-in-the-accident-deoria-news-c-208-1-sdn1004-147075-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हादसे में एक युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हादसे में एक युवक की मौत, दो घायल
Fri, 14 Feb 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
गौरी बाजार। गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर गौरी खुर्द गांव के पास बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। सीएचसी गौरी बाजार में प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवकों को मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के मोतीराम अड्डा निवासी शहाबुद्दीन अंसारी (23) पुत्र मुस्तफा अंसारी, विशाल निषाद (20) पुत्र उदयभान निषाद व भकोल (22) एक बाइक पर सवार होकर बुधवार की आधी रात को देवरिया से गोरखपुर की ओर जा रहे थे। गौरी खुर्द के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी। इसके बाद तीनों युवक सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार ले गई। यहां चिकित्सक ने शहाबुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों युवकों को मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि किसी कार्यक्रम में शामिल होेकर युवक देर रात घर वापस लौट रहे थे।