फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   One thousand population in darkness for three days due to burning of transformer

Deoria News: ट्रांसफार्मर जलने से तीन दिन से अंधेरे में एक हजार आबादी

Mon, 26 Jun 2023 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
One thousand population in darkness for three days due to burning of transformer
शिकायत के बाद सुनवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। क्षेत्र के सोहनपुर बाजार स्थित 63 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर तीन दिनों से जला है। इससे बाजार की एक हजार की आबादी भीषण गर्मी में अंधेरे में रहने को मजबूर है। शिकायत के बावजूद भी निगम अभी तक सुध नहीं ले रहा है। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

सोहनपुर बाजार निवासी लालबाबू चौहान, दुर्गा वर्मा, राजेश वर्मा, रविंद्र शर्मा, सोनू तिवारी, राकेश आदि ने बताया कि तीन दिन पहले बाजार में लगा 63 केवी विद्युत ट्रांसफार्मर अचानक धू-धू कर जल उठा। इसकी मौखिक और लिखित सूचना उसी समय विभाग को दी गई थी। पर अभी तक कुछ नहीं हुआ। जबकि प्रदेश सरकार का फरमान है कि 24 घंटे के अंदर इसे बदल दिया जाए। उन्होंने कहा कि वे तीन दिन से अंधेरे में रह रहे हैं। घरों में लगी पानी की टंकी खाली हो गई है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बच्चों को हो रही है। लोगों का मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहा है। इससे समस्याएं खड़ी हो गई हैं। लोगों ने शीघ्र ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग की है। जेई सनी सिंह ने बताया कि बहुत जल्द ही ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed