फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   One son dies following dispute among brothers over their mother jewelry

यूपी: मां की ज्वेलरी के लिए बेटों में खूनी संघर्ष, एक की गई जान; ब्रह्मभोज के बाद हुआ विवाद

Sat, 10 Oct 2026 11:42 AM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, देसही देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देसही देवरिया Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 10 Oct 2026 11:42 AM IST
सार

देसही देवरिया में देर रात भाइयों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद मां की ज्वेलरी के बंटवारे को लेकर हुआ, जिसमें एक भाई केश्वर कुशवाहा की मारपीट में मौत हो गई। 

विज्ञापन
One son dies following dispute among brothers over their mother jewelry
मां की ज्वेलरी के लिए बेटों में विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के बरवा मीरछापर गांव में शुक्रवार की देर रात भाइयों में आपसी बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। इसमें एक भाई की मारपीट में मौत हो गई। सभी भाई मां के ब्रह्मभोज में घर जुटे हुए थे। रात को बरखी थी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस के अलावा एडिशनल एसपी आनंद कुमार पांडेय, सीओ संजय कुमार रेड्डी के अलावा तरकुलवा, महुआडीह पुलिस भी मौके पर पहुंची। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भिजवा दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, थानाक्षेत्र के बरवा मीरछापर गांव के घरभरन कुशवाहा की करीब 12 साल पहले मौत हो गई। रामभरन के रामजी कुशवाहा, जयराम, जगदम्बा, केश्वर और विद्यासागर सहित कुल पांच बेटे हैं। करीब पांच साल पहले सभी भाई अलग हो गए थे। घरभरन की पत्नी मोतिया देवी (90) जयराम के साथ अपना जीवन - यापन कर रही थी। मोतिया देवी की कुछ दिन पहले स्वाभाविक मौत हो गई। मां की मौत पर सभी भाई कर्मकाण्ड के लिए घर जुटे हुए थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को ब्रह्मभोज था। शनिवार को बरखी था। गांव वालों को भोजन कराने के बाद सभी भाई मां की ज्वैलरी के बंटवारे के लिए आपस में कहासुनी करने लगे। इसी बीच आपस में मारपीट हो गई। केश्वर कुशवाहा (35) को गंभीर चोट लग गई। रिश्तेदारों और परिजनों के सहयोग से कसया सीएचसी ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। केश्वर की पत्नी प्रमिला ने हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने विद्यासागर सहित तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शांति व्यवस्था को लेकर गांव में पुलिस तैनात है। उधर पिता की मौत से बेटी गुड़िया (15), आलोक (13), अनीश (10) का रो - रोकर बुरा हाल है। केश्वर पूना रहकर शेटरिंग का कार्य करते थे। मामूली विवाद में केश्वर की जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed