फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   one shot dead during joyous firing in deoria

Deoria News: बरात में हर्ष फायरिंग के दौरान दूल्हे के मामा को लगी गोली, मौत, रद्द हुई शादी

Wed, 17 May 2023 12:20 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 17 May 2023 12:20 PM IST
सार

बताया जा रहा है बरात में झगहा थाना क्षेत्र के दुबौली गांव निवासी एक युवक फायरिंग करने लगा। उसकी दो नाली बंदूक फंस गई और गोली दूल्हे के मामा बजरंगी निषाद (46) निवासी महेशरा, गोरखपुर के पेट में लग गई। जिसको देख बरातियों में भगदड़ मच गई।

विज्ञापन
one shot dead during joyous firing in deoria
शादी न होने से सुनसान पड़ा मंडप। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में रुद्रपुर क्षेत्र के बौरडीह गांव में मंगलवार की रात आई एक बरात में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से दूल्हे के मामा की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी बंदूक झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गया। घटना से गुस्साएं बराती बिना शादी के ही वापस लौट गए। मामले में पुलिस झगहा थाना क्षेत्र के दुबौली गांव निवासी एक शख्स पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


गोरखपुर जिले के उनवल निवासी लालजी निषाद के बेटे संदीप निषाद की शादी रुद्रपुर कोतवाली के बौरडीह गांव में मदन निषाद की बहन अनुराधा से तय थी, बरात मंगलवार की रात करीब दस बजे पहुंची। दरवाजे पर द्वारपूजा का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान दो लोग हर्ष फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पंडित हरिशंकर तिवारी के शव यात्रा में जुटी भयंकर भीड़, हर आंख हुई नम, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है बरात में झगहा थाना क्षेत्र के दुबौली गांव निवासी एक युवक फायरिंग करने लगा। उसकी दो नाली बंदूक फंस गई और गोली दूल्हे के मामा बजरंगी निषाद (46) निवासी महेशरा, गोरखपुर के पेट में लग गई। जिसको देख बरातियों में भगदड़ मच गई।


ग्रामीणों के दौड़ाने पर फायरिंग करने वाला युवक बंदूक झाड़ी में फेंक कर फरार हो गया। लोग आनन-फानन लेकर जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत बताया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और तलाश शुरु कर दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने बंदूक बरामद कर ली। बराती बिना शादी किए ही वापस लौट गए। घटना से पल भर में खुशियों का माहौल गम में बदल गया।

प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार बाजपेई ने कहा कि मृतक के परिजन की तहरीर में एक युवक के खिलाफ हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस हर्ष फायरिंग की घटना के जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed