{"_id":"665cd456596d25748a092705","slug":"one-injured-in-pelting-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-127003-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दरवाजे पर हुई मारपीट, चले ईंट-पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दरवाजे पर हुई मारपीट, चले ईंट-पत्थर
Mon, 03 Jun 2024 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 03 Jun 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर स्थित जयनगर वार्ड में रविवार की दोपहर में पूर्व में क्रिकेट मैच में हुए विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष की ओर से ईंट-पत्थर चलाने की भी बात सामने आ रही है। घटना में हर्ष सिंह पुत्र पंकज सिंह चोटिल हो गए।
अदिश सिंह पुत्र पंकज सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। कहा है कि दोपहर करीब एक बजे वार्ड के करीब सात लोग हर्ष और उसको मारने-पीटने लगे। हमलावरों ने हर्ष को लोहे की पाइप से मारापीटा। बताया जा रहा है कि दो माह पूर्व क्रिकेट मैच में विवाद हो गया था। इसकी खुन्नस में लोगों ने मारापीटा है। सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता कराता हूं। संवाद