फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   One injured in monkey attack, panic in the town

Deoria News: बंदरों के हमले में एक घायल, कस्बे में दहशत

Thu, 21 Aug 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 21 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
One injured in monkey attack, panic in the town
गौरीबाजार। उपनगर में बंदरों का आतंक दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। मोहल्लों और मुख्य बाजारों में बंदरों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि लोग घरों की छतों और खुले स्थानों पर जाने से कतराने लगे हैं। बंदर न केवल घरों और दुकानों में घुसकर सामान उठा ले जाते हैं, बल्कि राह चलते लोगों पर भी हमला कर देते हैं।
विज्ञापन

बुधवार सुबह वार्ड नंबर छह निवासी अनिल शुक्ला स्नान के बाद कपड़े सुखाने के लिए छत पर गए थे, तभी बंदरों का झुंड वहां पहुंच गया। खुद को बचाने के लिए जैसे ही वे नीचे उतरने लगे, बंदरों ने उन पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें किसी तरह छुड़ाया गया, लेकिन वे गंभीर रूप से घायल हो गए। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप मद्धेशिया ने बताया कि बंदरों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वन विभाग और नगर पंचायत जल्द ही बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed