फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   one died in road accident

Deoria News: पेड़ से टकराई बाइक, छात्र की मौत, एक घायल

Sun, 09 Apr 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 09 Apr 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
one died in road accident
- देवरिया-कसया मार्ग पर सिरसिया नहर पर देर रात हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। देवरिया-कसया मार्ग पर सिरसिया नहर पर शुक्रवार की देर रात अनियंत्रित होकर बाइक के पेड़ से टकराने के चलते दसवीं के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। रंजीत नगर पंचायत के शिव मंदिर वार्ड में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था।
महुआडीह थाना क्षेत्र के बसडीला गांव निवासी रंजीत 15 वर्ष पुत्र चंद्रसेन विश्वकर्मा की ननिहाल रामपुर कारखाना कस्बे के शिव मंदिर वार्ड में है। वह यहीं रहकर पढ़ाई करता था। शुक्रवार की देर रात नगर पंचायत के नोनिया टोली वार्ड निवासी कृष्णा प्रजापति 18 वर्ष पुत्र रामप्रवेश प्रजापति बाइक से रंजीत के पास पहुंचा और कोटवा मोड़ चौराहे पर किसी काम से चलने के लिए कहा। इसके बाद दोनों बाइक से निकले।
विज्ञापन

वह देवरिया-कसया मार्ग के सिरसिया नहर के पास पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रंजीत को मृत घोषित कर दिया। जबकि कृष्णा को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों घरों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed