{"_id":"60c250ab8ebc3ee4631062c0","slug":"one-died-due-to-corona-12-found-positive-deoria-news-gkp397637544","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में कोरोना से एक की मौत, 12 लोग मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में कोरोना से एक की मौत, 12 लोग मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया में कोरोना से एक की मौत, 12 लोग मिले पॉजिटिव
देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण में कमी आ रही है। बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति जहां काल के गाल में समा गए वहीं बारह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जनपद में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 20123 हो चुकी है, जबकि 19697 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केस 217 है। होम आइलोसेशन में 121 लोग हैं। जिले में अब तक 209 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग स्थित कोविड अस्पताल एल-2 में 30 तथा दो निजी अस्पताल में भर्ती तीन लोगों का इलाज चल रहा है। सीएमओ डा. आलोक पांडेय ने कहा कि जनपद में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। गांवों में जांच तेजी से कराई जा रही है। संक्रमित लोगों की संख्या में कमी आई है। मरीजों के इलाज के समुचित इंतजाम किए गए हैं। जिला अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच विंग में 30, तथा निजी अस्पताल आस्था में दो, सावित्री में भर्ती एक मरीज का इलाज चल रहा है, जबकि निजी अस्पताल स्टार न्यूरो व वेदांक में एक भी मरीज नहीं है। उन्होंने लोगों से कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने तथा वैक्सीन लगवाने की अपील की है।
6188 लोगों को लगा कोरोनारोधी का टीका
देवरिया। जनपद में बृहस्पतिवार को टीकाकरण कार्य में तेजी आई है। जिले में 26 केंद्र विशेष कर युवाओं तथा दो केंद्र पर बारह वर्ष से कम उम्र के बच्चों के माता-पिता को टीका लगाया गया। वहीं जिला महिला अस्पताल के पिंक बूथ पर महिलाओं को वैक्सीन की डोज दी गई। वैक्सीन लगवाने को लेकर युवाओं में उत्साह दिखा। उधर अन्य केंद्रों पर भी लोग टीका लगवाने के लिए पहुंचे।
जनपद के 99 केंद्रों पर बृहस्पतिवार को कोविड टीकाकरण हुआ। इन केंद्रों पर 2303 युवाओं, 1180 बुजुर्गों, 45 वर्ष से ऊपर के 2252 लोगों, एक हेल्थ केयर वर्करों, आठ फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन की प्रथम तथा 444 लोगों को द्वितीय डोज दी गई। लक्ष्य 10280 के सापेक्ष 6188 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। कुल उपलब्धि 60.19 प्रतिशत रही। एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि जनपद में टीकाकरण का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करें। सभी लोग बारी आने पर टीका जरूर लगवाएं।