फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   One died due to bike overturning, another serious, referred

Deoria News: बाइक पलटने से एक की मौत, दूसरा गंभीर

Wed, 25 Dec 2024 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 25 Dec 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
One died due to bike overturning, another serious, referred
तरकुलवा। देवरिया-कसया मार्ग पर गढ़रामपुर कस्बा में सेंट्रल बैंक के समीप मंगलवार की देर शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे उसपर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजवा दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। युवक के मौत की सूचना पर कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के ग्राम बाबूपट्टी गांव के रहने वाले बाल्मीकि बरनावल( 26) पुत्र युगुल बरनवाल की हेतिमपुर में सुर्ती की दुकान है। वह मंगलवार की देर शाम में दुकान बैंड कर बाइक से अपने एक दोस्त थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी राजकुमार कुशवाहा के साथ बाइक से घर वापस लौट रहा था। इस दौरान गढ़रामपुर कस्बा में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाख़ा के पास तक पहुंचे थे कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

डेरा गांव के राजकीय स्कूल में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के साथ प्रधानाचार्या व गणित

डेरा गांव के राजकीय स्कूल में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के साथ प्रधानाचार्या व गणित - फोटो : वृंदावन में देवरहा बाबा की जलसमाधि के दौरान मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी व अन्य। फाइल फोटो

डेरा गांव के राजकीय स्कूल में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के साथ प्रधानाचार्या व गणित

डेरा गांव के राजकीय स्कूल में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के साथ प्रधानाचार्या व गणित - फोटो : वृंदावन में देवरहा बाबा की जलसमाधि के दौरान मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी व अन्य। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed