{"_id":"6aa05e8a6933e71eec07003c","slug":"one-days-salary-of-nine-absent-employees-withheld-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-191219-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बरहज सीएचसी पहुंचे डीएम, अनुपस्थित नौ कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बरहज सीएचसी पहुंचे डीएम, अनुपस्थित नौ कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोका
Wed, 09 Sep 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
बरहज। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का मंगलवार को डीएम मधुसूदन हुल्गी ने औचक निरीक्षण किया। डीएम ने कक्षाओं में गणित और अंग्रेजी विषय की क्लास ली। दूसरी ओर सीएचसी में जांच में अनुपस्थित मिले नौ कर्मचारियों के एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। सुबह अचानक डीएम के सीएचसी पहुंचने से कर्मचारियों में खलबली मच गई।
डीएम सुबह करीब 8:30 बजे अचानक कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पहुंचे। उन्होंने पढ़ाई के दौरान 6, 7, 8 की कक्षाओं में एक-एक कर छात्राओं से गणित और अंग्रेजी विषय के सवाल पूछे। छात्राओं ने सही जवाब दिए। हालांकि उपस्थिति पंजिका में 92 छात्राएं उपस्थित थीं। उन्होंने हॉस्टल पोर्टल और क्लास में उपस्थिति की जांच करने के साथ किचन में भोजन की गुणवत्ता को परखा। डीएम चावल का स्वाद चखा।
परिसर की साफ-सफाई के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद डीएम सीएचसी मोड़ पर जाम होने के कारण गाड़ी से उतरकर पैदल सीएचसी पहुंचे। मौके पर कार्यवाहक अधीक्षक डॉ.केशव प्रसाद, संविदा चिकित्सक डॉ. सचिन चौधरी, श्वेता वर्मा, ख्याति श्रीवास्तव, ओमप्रकाश प्रजापति, धनंजय सिंह, विंध्यवासिनी रावत, प्रीति मिश्रा, मनीष तिवारी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
डीएम ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों के एक दिन का वेतन रोकने, जबकि जांच किट न होने पर लैब टेक्निशियन को चेतावनी दी। डीएम ने लेबर रूम, ओपीडी रजिस्टर, दवा वितरण कक्ष आदि की जांच की।