फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   One acre of wheat crop and more than 100 acres of stubble burnt to ashes due to the fire

Deoria News: आग से एक एकड़ गेहूं की फसल और 100 एकड़ से अधिक डंठल जलकर राख

Wed, 09 Apr 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 09 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
One acre of wheat crop and more than 100 acres of stubble burnt to ashes due to the fire
खुखुंदू। स्थानीय क्षेत्र के जैतपुरा,अटहर और खुखुंदू गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से जहां एक एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, वहीं करीब 100 एकड़ से अधिक डंठल भी जल गया। डंठलों के जलने से अब पशुओं के निवाले पर संकट छा जाएगा। एक ही दिन हुई आगजनी में बड़ी संख्या में जले डंठलों से पशुपालक चिंतित हो उठे हैं। उधर, ग्रामीण और फायर ब्रिगेड टीम के अथक प्रयास से शाम तक आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के तरफ एक गेहूं की डंठल में अचानक आग लग गई। इसके बाद डंठल धू-धू कर जलने लगा। तेज हवा होने से आग की लपटें काफी तेजी से अगल-बगल के डंठलों में भी फैल गईं। ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना देकर मौके पर बुलाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड के करीब डेढ़ घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तबतक करीब 60 एकड़ से अधिक गेहूं की डंठल जलकर राख हो चुकी थी। उधर, जैसे ही दमकल विभाग की टीम आग बुझाकर यहां से निकली उसके आधे घंटे बाद ही फिर से अटहर में भी डंठलों में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी डंठल जलते जलते खुखुंदू तक आग पहुंच गई। यहां अलाउद्दीन और मनोज की करीब एक एकड़ गेहूं की भी फसल और करीब 50 एकड़ तक गेहूं की डंठल जलकर राख हो गई। आस-पास गांवों के लोगों और फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई।

आगजनी की घटना में डंठलों के जलने से चलते अब भूसे का संकट खड़ा हो जाएगा। नतीजा पशुओं के निवाले पर घोर संकट छा जाएगा। क्षेत्र के पशुपालक राजेंद्र यादव, गिरीश मद्धेशिया, पिंटू यादव, भोलू, रत्नाकर शर्मा, अरविंद गुप्ता सहित अन्य का कहना है कि अगर इसी तरह आगजनी होती रही तो पशुओं के निवाले पर बड़ा संकट छा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed