{"_id":"63038f4fe3d6a788295dfa01f7778369","slug":"on-the-advice-of-doctors-drank-datura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हकीम की सलाह पर धतूरा पिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हकीम की सलाह पर धतूरा पिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Tue, 29 Dec 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
गठिया रोग से परेशान गड़ौना गांव के एक बुजुर्ग ने हकीम की सलाह पर सोमवार की सुबह धतूरे की जड़ पीसकर पी लिया। तबियत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज पर लेकर आए।
जहां से गंभीर दशा में डॉक्टरों ने उन्हें देवरिया रेफर कर दिया। बुुजुर्ग की हालत नाजुक बताई जा रही है। गडौना निवासी रामनरेश प्रजापति कई वर्षों से गठिया की बीमारी से परेशान हैं।
उनके परिवार वालों की मानें तो खड़ेसर गांव निवासी एक हकीम ने उन्हें धतूरा की जड़ को पीसकर पीने से ठीक हो जाने की बात बताई। वृद्ध ने सोमवार को खाना खाने के बाद धतूरा पी लिया।
जिसके कुछ देर बाद उनकी तबियत खराब हो गई। परिवार के लोग इलाज के लिए सीएचसी लेकर आए जहां से डाक्टरों ने देवरिया रेफर कर दिया।
सीएचसी के डॉक्टर संजय चंद ने बताया की वृद्ध को गंभीर दशा में देवरिया भेजा गया है। उन्होंने लोगों से इस तरह के जानलेवा उपाय न अपनाने और डॉक्टरों से परामर्श के बाद ही दवा आदि का सेवन करने की बात कही।
विज्ञापन