फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   On Teej, a crowd of women gathered in Shiva temples of the district including Dudheshwar Nath temple

Deoria News: तीज पर दुग्धेश्वर नाथ मंदिर सहित जिले के शिवालयों में उमड़ी महिलाओं की भीड़

Wed, 27 Aug 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 27 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
On Teej, a crowd of women gathered in Shiva temples of the district including Dudheshwar Nath temple
- निर्जला व्रत रखी महिलाओं ने भगवान शिव के दरबार में हाजिरी लगा अखंड सौभाग्य की कामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। हरियाली तीज के महापर्व पर मंगलवार को शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। खासकर रुद्रपुर स्थित प्राचीन दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में व्रती महिलाओं का जनसैलाब देखा गया। निर्जला व्रत रखी महिलाओं ने दिनभर पूजा-अर्चना कर सायंकाल भगवान शिव के दरबार में हाजिरी लगाई और अखंड सौभाग्य की कामना की।

शाम पांच बजे के बाद मंदिर परिसर में पैर रखने तक की जगह नहीं बची। महिलाएं पूजा की थाली, फूल, बेलपत्र और प्रसाद लेकर कतारबद्ध होकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करती रहीं। रात्रि नौ बजे तक मंदिर में पूजन-अर्चन का क्रम चलता रहा। इस दौरान भक्ति गीतों और शिव स्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाओं का कहना था कि तीज व्रत अखंड सौभाग्य और दांपत्य जीवन की सुख-समृद्धि के लिए किया जाता है। व्रती महिलाओं ने दिनभर निर्जला उपवास रखकर शाम की आरती में शामिल होकर भगवान शिव-पार्वती का आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में विशेष प्रबंध किए गए थे। महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी ताकि महिलाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। केवल रुद्रपुर ही नहीं, बल्कि शहर के सोमनाथ मंदिर, हनुमान मंदिर सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों जैसे सलेमपुर, बनकटा, भाटपार रानी, गौरीबाजार आदि जगहों पर भी तीज का उल्लास देखने को मिला। जगह-जगह कीर्तन और भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के साथ तीज के त्योहार की महिमा का बखान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed