{"_id":"65c15119fdbfbe7caa08a8f2","slug":"old-man-sent-to-jail-in-poccso-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-118800-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: वृद्ध का पॉक्सो एक्ट साहित गंभीर धारा में हुआ चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: वृद्ध का पॉक्सो एक्ट साहित गंभीर धारा में हुआ चालान
Tue, 06 Feb 2024 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 06 Feb 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
हैंडपंप पर खेल रही बच्ची को बहला-फुसला कर ले गया था झोपड़ी में
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। भलुअनी थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम एक 70 वर्षीय वृद्ध द्वारा सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने बच्ची के चाचा की तहरीर पर वृद्ध के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर चालान कर दिया। रविवार की शाम बच्ची हैंडपंप पर गई थी। जहां से वृद्ध उसे बहला-फुसला कर झोपड़ी में लेकर चलाया गया था।
पुलिस को दी तहरीर में बच्ची के चाचा का कहना था कि वृद्ध उसे झोपड़ी में लेकर चला गया। जहां वह उसके कपड़े उतार दिया था। बच्ची के चीखने पर उसकी बुआ दौड़कर वहां पहुंच गई। एडीशनल एसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने देर रात तक मामले की तहकीकात की थी। घटना को लेकर लोग जहां वृद्ध को कोस रहे थे। वहीं, बच्ची डरी-सहमी थी।
इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष भलुअनी सुशील कुमार ने बताया कि दुष्कर्म के प्रयास के मामले में 70 वर्षीय वृद्ध का चालान किया गया है।