फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Old man died in tractor-trolley and bike collision

Deoria News: ट्रैक्टर-ट्राॅली और बाइक की टक्कर में वृद्ध की मौत

Wed, 05 Jul 2023 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Old man died in tractor-trolley and bike collision
पुत्र के साथ किसी काम से मदनपुर जा रहे थे शमशुल हक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के करायल शुक्ल गांव स्थित चौराहे के निकट मंगलवार को ईंद लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली और बाइक की आपस में टक्कर हो गई। इसमें बाइक पर सवार करायल शुक्ल गांव निवासी और वृद्ध शमशुल हक (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जानकारी होने पर घर में रोना-पिटना मच गया। वह किसी काम से पुत्र फिरोज के साथ बाइक से मदनपुर जा रहे थे।

करायल शुक्ल गांव निवासी शमशुल हक बेटे फिरोज के साथ बाइक से घर से मदनपुर के लिए निकले। परिजनों के अनुसार वह चौराहे से एक विद्यालय के निकट पहुंचे थे। इसी बीच ईंट लदी तेज और अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे शमशुल घायल हो गए। जबकि फिरोज को मामूली चोट आई है। हादसा देख आसपास के लोग जुट गए। आनन-फानन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शमशुल के मौत की जानकारी होने पर पत्नी शाहजहां दहाड़े मारने लगीं। वहीं पुत्र अली अकबर, अली असगर, फिरोज, अलाउद्दीन, नदीमुद्दीन और पुत्री अफसाना का रो-रोकर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि हादसे की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस गई थी। ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed