फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   oil not avilable hp 230 pumps

Deoria News: हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 230 पंपों पर तेल नहीं

Fri, 02 Dec 2022 06:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
oil not avilable hp 230 pumps
बैतालपुर स्थित एचपी पेट्रोलियम भण्डारण गृह पर तेल समाप्त होने के कारण पसरा सन्नाटा।संवाद - फोटो : DEORIA
हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 230 पंपों पर तेल नहीं
विज्ञापन

पूर्वांचल के नौ जनपदों में वाहन मालिकों को तेल भराने में हो रही दिक्कत
रिफाइनरी में कुछ गड़बड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
बैतालपुर/देवरिया। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन के भंडारण गृह बैतालपुर में तेल की आपूर्ति नहीं होने से देवरिया सहित पूर्वांचल के नौ जिलों में कंपनी के करीब 230 से अधिक पेट्रोल पंप तीन दिनों से ड्राई हैं। इसके चलते रबी की बुआई के लिए वहां तेल लेने जाने वाले किसानों और वाहनों को बैरंग लौटना पड़ रहा है।
रिफाइनरी में कुछ गड़बड़ी होने कारण आपूर्ति ठप हो गई है। हालांकि, आईओसी और बीपीसीएल के पंप चल रहे हैं। इन दिनों हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन के पंप पर तेल का संकट गहरा गया है। जिसका असर इस कंपनी के देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, बलिया, मऊ, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज आदि जनपदों में करीब 250 पंप पर तेल का अकाल पड़ गया है। इन पंपों पर बैतालपुर पेट्रोलियम भंडारण गृह से पेट्रोल और डीजल की सप्लाई होती है। पेट्रोल पंप डीलरों ने दो दिन से तेल की सप्लाई नहीं होने की बात कही जा रही है। इसलिए पंप स्टॉक खत्म होने के कारण बंद हो रहे हैं। इन पंपों को सप्लाई न होने से दो दिनों में तेल खत्म हो गया है। हालात ये है कि बुधवार की सुबह में सभी पेट्रोल पंप ठप हो गए। पंप मालिकों ने जल्द सप्लाई शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन

लग्न में मालिकों को घाटा, लोगों की बढ़ीं दिक्कतें
इस समय लग्न का दिन होने के कारण ज्यादा वाहनों का निकलना हो रहा है। कई ऐसे मार्ग हैं, जहां पर इस कंपनी के पेट्रोल पंप पर लोग आशा लगा कर पहुंच रहे हैं। पर तेल न होने के कारण वे परेशान हो जा रहे हैं। उनको निराश होकर दूसरे पेट्रोल पंप की ओर रुख करना पड़ रहा है। जबकि खेती का समय होने के कारण कई ऐसे गांव हैं, जहां के नजदीक इसी कंपनी का पेट्रोल पंप है। तेल न मिलने की वजह से उनको को दूसरी जगह दूर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बाक्स
रिफायनरी में कुछ गड़बड़ी होने के कारण डिपो में आने वाले तेल का बैगन आने में काफी बिलंब हुआ। डिपो में बुधवार की दोपहर आपूर्ति होते ही तेल भेजने का प्रयास तेज कर दिया गया है। देर शाम तक सभी पेट्रोल पंपों पर सप्लाई पहुंच जाएगी।
-ललित गोयल, प्रभारी एचपीसीएल, बैतालपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed