फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Oh this heat, today the mercury is expected to reach 45 degrees... throat is getting dry

Deoria News: उफ ये गर्मी, आज पारा 45 डिग्री तक पहुंचने के आसार... सूख रहा हलक

Fri, 16 May 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 16 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Oh this heat, today the mercury is expected to reach 45 degrees... throat is getting dry
चिलचिलाती धूप से बचने के लिए शरीर  ढक कर जताीं महिलाए।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। बृहस्पतिवार को तेज धूप से लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह आठ बजे के बाद घर से निकलने से लोग कतराने लगे हैं। जरूरत पड़ने पर दोपहर में घर से निकलने पर लोगों के चेहरे लाल पड़ जा रहे हैं। हलक सूख रहे हैं।
स्कूली बच्चों को छुट्टी के बाद घर जाने में दिक्कत हो रही है। लोग चेहरे को ढककर एक स्थान से दूसरे स्थान आ-जा रहे हैं। सब्जी की फसलें भी प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। शनिवार से पुरवा हवा चलने के कारण तापमान में गिरावट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंखे गर्म हवा दे रहे हैं। कूलर बेअसर साबित हो रहा है। रात 11 बजे के बाद कूलर से थोड़ी राहत मिल रही है। बृहस्पतिवार को शहर के मुख्य चौराहों और सड़कों पर आवाजाही कम नजर आई। सुबह से ही धूप ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। दोपहर होते-होते तापमान 42 डिग्री पर पहुंच गया।
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। पछुआ हवा चलने के कारण रेगिस्तान से गर्म हवा इस तरफ आ रही है। मध्य भारत में एंटी साइक्लोन बना हुआ है। इससे गर्म हवा का अधोगमन हो रहा है। इससे पूरे प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।
शनिवार से पुरवा हवा बहने लगेगी। पुरवा हवा के कारण तापमान में गिरावट होने की उम्मीद है। रविवार से बारिश के आसार बन रहे हैं।
उधर, कृषि विज्ञान केंद्र मल्हना भाटपार रानी के कृषि वैज्ञानिक डॉ. रजनीश श्रीवास्तव ने कहा है कि दिन प्रतिदिन बढ़ रही भीषण गर्मी से मानव, पशु-पक्षियों आदि के साथ-साथ सब्जी की फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

इससे सब्जी की फसलों का उत्पादन प्रभावित होगा। दिन में भीषण गर्मी के बाद यदि रात में पुरवा हवा बहती है तो लौकी, नेनुआ आदि की फसलों में फली लगने में वृद्धि होगी। तरबूज और खरबूजा की फसलों में मिठास बढ़ेगा तथा उत्पादन में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed