{"_id":"5f9ef4588ebc3e9bf96c5a4d","slug":"offensive-post-on-social-media-salempur-news-gkp371658834","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर डाला आपत्तिजनक पोस्ट, हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर डाला आपत्तिजनक पोस्ट, हिरासत में
विज्ञापन

लार (देवरिया)। सोशल मीडिया पर एक समुदाय पर आपत्तिजनक पोस्ट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। जानकारी पर नाराज लोगों ने आरोपित के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर देकर गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मामला बढ़ता देख पुलिस ने आरोपित युवक को कुछ ही देर बाद नगर के एक वार्ड से दबोच लिया। पुलिस हिरासत में लेकर युवक से पूछताछ कर रही है।
नगर के नरियलतर वार्ड का रहने वाला एक युवक एक समुदाय के लोगों और उनके धर्म को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला। इसकी जानकारी होते ही लोग विरोध करने लगे। आरोप है कि इस बात से नाराज आरोपित सोशल मीडिया के माध्यम से अपशब्दों का प्रयोग करने लगा। नाराज लोग थाने पहुंचे और तहरीर देकर गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने आरोपित को उसके घर से दबोच लिया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर घंटों पूछताछ की। आरोप है कि इसके पूर्व में भी उसने आपसी सौहार्द बिगाड़ने के लिए कई पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल चुका है। नगर चौकी इंचार्ज प्रमोद सिंह ने बताया कि युवक को हिरासत में लिया गया था। दोनों पक्षों ने आपस में सुलह कर लिया है।