फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Occupation liberation campaign started, encroachment removed from 29 places

Deoria News: कब्जा मुक्ति अभियान शुरू, 29 जगहों से हटवाया अतिक्रमण

Sun, 16 Mar 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 16 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Occupation liberation campaign started, encroachment removed from 29 places
अवैध कब्जा हटवाते अ​धिकारी। स्रोत-सूचना विभाग
देवरिया। जिले में शनिवार को ऑपरेशन कब्जा मुक्ति अभियान शुरू कर दिया गया है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के पहले दिन 29 स्थलों को कब्जामुक्त कराया गया है। इसकी वजह से 800 से अधिक परिवारों को आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।
विज्ञापन

ऑपरेशन कब्जामुक्ति के तहत रुद्रपुर तहसील के दो गांव तिवई व रामपुर में कब्जामुक्ति ग्रामवासियों एवं प्रधान के सहयोग से उनकी मौजूदगी में पूरा किया गया। बैतालपुर ब्लाक के ग्राम तिवई में पोखरी की भूमि पर नाद, खूंटा एवं सहन रूपी कब्जा लक्ष्मी यादव ने किया था, जिसे कब्जा मुक्त करा दिया गया है। गौरीबाजार ब्लाक के ग्राम रामनगर के चकमार्ग पर रामप्यारे पुत्र चंद्रबली ने कब्जा किया था, जिसे उनके सहयोग से स्वतः गेहूं की फसल काटकर कब्जा मुक्त कर दिया गया। कब्जामुक्ति के बाद पोखरी एवं चकमार्ग दोनों को ग्राम प्रधान को आगे के कार्य के लिए सुपुर्द कर दिया गया। भाटपाररानी तहसील में सात ग्रामों में सार्वजनिक व ग्राम समाज की भूमियों से अवैध कब्जों को हटाया गया। उपजिलाधिकारी भाटपाररानी व तहसीलदार भाटपाररानी व नायब तहसीलदार भाटपाररानी व सोहनपुर तथा राजस्व निरीक्षक व लेखपाल की मौजूदगी में सार्वजनिक व ग्राम समाज की भूमियों से अवैध कब्जा हटवाया गया। राजस्व ग्राम करौदा में राजस्व अभिलेख में चकमार्ग तथा चकनाली के नाम से अंकित भूमि पर जोत के रूप में तीन लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया था, जिसे खाली कराया गया। इसमें बीडीओ बनकटा ने चकमार्ग पर मिट्टी का कार्य शुरू करा दिया। इससे गांव सभा के करीब 200 लोग लाभान्वित होंगे। इसी तरह राजस्व ग्राम बंगरा के खलिहान के नाम दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed