{"_id":"62191e28a0d3201bfa376772","slug":"observer-review-voter-slip-distribution-deoria-news-gkp428160441","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेक्षक ने मतदाता पर्ची वितरण का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेक्षक ने मतदाता पर्ची वितरण का लिया जायजा
विज्ञापन

रुद्रपुर। निर्वाचन आयोग मतदाताओं को पर्ची के साथ वोटर गाइड देकर जागरूक कर रहा है। मतदान से पहले वोटर गाइड को घर तक पहुंचाने में बीएलओ को लगाया गया है। वोटर गाइड में कोरोना प्रोटोकॉल में बूथ तक पहुंचने से लेकर ईवीएम से मतदान करने तक की पूरी जानकारी शामिल है। शुक्रवार को प्रेक्षक नरेंद्र कुमार डुग्गा ने फतेहपुर और इमिलिहा गांव में मतदाता पर्ची और गाइड वितरण का जायजा लिया। उन्होंने सुपरवाइजर और बीएलओ को घर-घर पर्ची पहुंचाने का निर्देश दिया।
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गांवों में ईवीएम वैन घूमा कर लोगों को जागरूक किया गया। कोरोना संक्रमण में हो रहे चुनाव में निर्वाचन आयोग भी लोगों से प्रोटोकाल में मतदान करने की अपील कर रहा है। इसके लिए बाकायदा आयोग की तरफ से गाइड लाइन जारी की गई है। तहसील निर्वाचन कार्यालय से वोटर गाइड और मतदाता पहचान पत्र बीएलओ को दिया गया है। गाइड में वोटर हेल्पलाइन एप, मतदाता सूची में ऑनलाइन ढूंढने व प्रत्याशियों का पूरा विवरण देखने का तरीका बताया गया है। वोटरों से बूथ पर मतदान के दौरान मास्क, सैनिटाइजर, ग्लब्स पहन कर जाने की जानकारी दी गई है। एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए गांव-गांव लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बीएलओ डोर-टू-डोर वोटर गाइड और मतदाता पर्ची बांट रहे हैं।