फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Number of viral fever patients rises due to changing weather.

Deoria News: मौसम बदलने से वायरल फीवर के मरीज बढ़े

Mon, 31 Aug 2026 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Number of viral fever patients rises due to changing weather.
मरीजों को परामर्श देते डॉक्टर।
देवरिया। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण वायरल फीवर, सर्दी-खांसी समेत अन्य मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के तहत जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे शिविरों में बुखार, सर्दी-जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं दीं और बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन

मईल संवाद के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मईल में चिकित्सक डॉ. अनिल प्रजापति ने 37 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं दीं। जांच में अधिकांश मरीज बुखार, खांसी, उच्च रक्तचाप, शुगर और गठिया से पीड़ित मिले। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेगवल दूबे में आयोजित आरोग्य मेले में डॉ. शोभनाथ ने 27 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। यहां बुखार, खांसी, बीपी, पेट दर्द और चर्म रोग से पीड़ित मरीज अधिक पहुंचे।
विज्ञापन

चनुकी संवाद के अनुसार, मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में डॉ. डीएन द्विवेदी ने 38 मरीजों की जांच कर उपचार किया। वहीं, लार ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडी में आयोजित स्वास्थ्य मेले में 38 मरीजों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भागलपुर संवाद के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. मूलचंद ने मरीजों की जांच कर दवाएं दीं। उन्होंने बताया कि भीषण उमस के कारण खांसी, बुखार, पेट संबंधी समस्या और फंगल इंफेक्शन के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। मेले में 12 मरीजों की पैथोलॉजी जांच की गई। इनमें तीन सीबीसी, दो टायफाइड, दो मलेरिया और पांच शुगर की जांच शामिल रही।
बरियारपुर संवाद के अनुसार, पथरदेवा विकासखंड के रामपुर अवस्थी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. योगेश कुमार ने 30 मरीजों की जांच की। इनमें सर्दी-बुखार के मरीज अधिक रहे। इस दौरान फार्मासिस्ट संजय पांडेय, आशा मिश्र, लोरीक यादव और रत्नेश आदि मौजूद रहे।

नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर में डॉ. प्रियेश कुमार की देखरेख में 20 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यहां भी खांसी-बुखार के मरीज अधिक रहे। सरौरा स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. राजेश कुमार ने 44 मरीजों की जांच कर उपचार किया और दवाएं वितरित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed