फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Nraynpur the intersection faster, people are leaving home

नरायनपुर में कटान तेज, घर छोड़ रहे लोग

Wed, 20 Jul 2016 10:23 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 20 Jul 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Nraynpur the intersection faster, people are leaving home
नरायनपुर गांव पर कटान करती गोर्रा नदी। - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर/एकौना। लगातार हो रही बारिश से दोआबा और कछार की दोनों नदियां राप्ती, गोर्रा उफान पर हैं। राप्ती और गोर्रा के जलस्तर में तेजी से बढोतरी के कारण तटवर्ती गांवों में कटान तेज हो गया है। गोर्रा नदी तेजी से लाल निशान की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन



दोनों नदियों का जलस्तर रोज एक मीटर बढ़ रहा है। बुधवार को गोर्रा नदी का जलस्तर 68.20 मीटर तथा राप्ती नदीं का 68 मीटर पर मापा गया। गोर्रा नदी के तट पर बसे नरायनपुर और बहोरादलपतपुर गांव में कटान तेज हो जाने से गांव वाले दहशत में है।
विज्ञापन



इन गांवों को नदी साल दर साल छोटा कर रही है। गांव की 30 मकानों बीते सालों में नदी में कट कर गिर चुकी है। वहीं इस साल भी कटान तेज होने से लोग मकान खाली कर सुरक्षित जगहों पर ठौर तलाश रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत एसडीएम डॉ राजेश कुमार ने कहा कि नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही बंधों पर सक्रियता बढ़ा दी गई है। बाढ़ चौकियों को संचालित किया जा रहा है। कंट्रोल रूम को रिपोर्ट जा रही है। गांव के कटान को रोकना कठिन है, इसलिए लोगों को सुरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed