फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   now x-ray system will be different for tb patients

अब टीबी मरीजों के लिए अलग होगी एक्स-रे की व्यवस्था

Mon, 26 Oct 2020 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
now x-ray system will be different  for tb patients
अब टीबी मरीजों के लिए अलग होगी एक्स-रे की व्यवस्था
विज्ञापन

देवरिया। बाबू मोहन सिंह जिला अस्पताल के टीबी विभाग में एक्स-रे के लिए मरीजों को अब परेशान नहीं होना पड़ेेगा। विभाग को अलग से मशीन उपलब्ध करा दी गई है। सीएमएस से बात चल रही है। कक्ष निर्धारित होते ही जल्द मशीन काम करने लगेगी।
जिला अस्पताल के टीबी विभाग में जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों से लोग इलाज कराने आते हैं। यहां बलगम व अन्य जांच की व्यवस्था विभाग के पास है, लेकिन एक्स-रे के लिए मरीजों को अस्पताल परिसर में स्थापित एक्स-रे मशीन कक्ष में जाकर कतार में खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है, जिससे मरीजों व तीमारदारों को परेशानी होती है। अब जल्द ही इससे निजात मिल जाएगी। लगभग दस लाख रुपये की लागत से नई एक्स-रे मशीन विभाग को मिल गई है। जिला क्षय रोग अधिकारी ने सीएमएस से कक्ष उपलब्ध कराने की बात कही है। कक्ष निर्धारण की कार्रवाई पूरी होने के बाद मशीन स्थापित कर दी जाएगी। इसके बाद मरीजों को कहीं नहीं जाना पड़ेे।
विज्ञापन

वर्जन
टीबी विभाग के लिए अलग से एक्स-रे मशीन मिल गई है। विभाग के पास टेक्नीशियन हैं। मशीन स्थापित करने के लिए कक्ष के संबंध में सीएमएस से बात हुई। जल्द ही मशीन स्थापित करा दी जाएगी। मशीन लग जाने से मरीजों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. बी झा, जिला क्षय रोग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed