फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Now the vehicle will cross the rail line from underbridge

अब अंडरब्रिज से रेल लाइन पार करेंगे वाहन

Thu, 22 Feb 2018 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Thu, 22 Feb 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
Now the vehicle will cross the rail line from underbridge
सलेमपुर- लार रोड रेल लाइन के बीच भूमिगत पुल बनाते मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। सोहनाग एरिया के एक दर्जन गांव के लोगों को पूर्वोत्तर रेलवे गुरुवार को खुशखबरी देने जा रहा है। ठेंगवल दूबे गांव पर मानव रहित समपार संख्या 11 सी क्रासिंग पर लोगों को अब ट्रेन गुजरने का इंजतार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि वह आराम से नीचे से गुजर जाएंगे। रेलवे ने पांच घंटे तक लंबी कवायद के बाद यहां पर अंडरब्रिज का निर्माण कर दिया। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि पहले से बने ढांचा को स्थापित किया गया और शाम को रेलवे लाइन और अंडरब्रिज दोनों को चालू कर दिया गया। 
विज्ञापन

लंबे समय से यहां मानव रहित रेल क्रासिंग थी, जिससे अक्सर दुर्घटना की आशंका बनी रही थी, ग्रामीणाें ने कई बार रेलवे से यहां की सुरक्षा की मांग की थी। इन्हीं ग्रामीणों की मांग पर रेलवे ने यहां पर अंडरब्रिज निर्माण की योजना बनाई। लगभग दो करोड़ की लागत से यहां पर रेलवे ने यहां पर अंडरब्रिज के निर्माण किया है। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी रेल मंडल के इंजीनियर प्रवीण कुमार पाठक ने बताया कि अंडरब्रिज के लिए रेल लाइन को करीब छह घंटे ब्लॉक रखा गया। इसके बाद युद्घ स्तर पर काम शुरू हुआ। पुल के ढ़ांचे की पहले से ही ढलाई कर दी गई थी।
विज्ञापन

रेल लाइन को उजाड़ कर उसके नीचे जेसीबी से खुदाई की गई। ढलाई की गई ब्रिज के ढांचे को शिफ्ट किया गया। इस अंडरब्रिज के चालू होने के बाद मानव रहित रेलक्रासिंग को बंद कर दिया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान भारी तादात में लोग देखने पहुंचे। इस दौरान मंडल रेल इंजीनियर के अलावे सलेमपुर के लोनिवि आरके यादव, मऊ के लोनिवि के धर्मेंद्र यादव समेत भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed