{"_id":"68c317d16074b6e0480aadd4","slug":"now-the-platforms-of-salempur-railway-station-will-be-seen-in-a-new-look-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-162944-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अब नए कलेवर में दिखेंगे सलेमपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अब नए कलेवर में दिखेंगे सलेमपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म
Fri, 12 Sep 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर पर हो कार्य।
नया बन रहा 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज, वर्तमान की तुलना में होगा चार गुना चौड़ा
प्लेटफार्म नंबर एक का होगा विस्तार, दो नंबर का भी हो रहा सुधार
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। रेलवे स्टेशन सलेमपुर अब नए रूप में दिखेगा। अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन का कायाकल्प हो रहा है। प्लेटफार्म एक की 150 मीटर लंबाई बढ़ाई जाएगी। इससे इसकी लंबाई 560 मीटर हो जाएगी। लंबी बोगी की ट्रेनें अब इबी प्लेटफार्म पर रुकेंगी। प्लेटफार्म दो को भी नया रूप दिया जा रहा है। नए फुट ओवरब्रिज अधिक चौड़ा और सुविधाजनक सुविधाजनक बनाया जा रहा है। 45 दिन में इसे पूरा हो जाने की उम्मीद है। इसके बाद सलेमपुर रेलवे स्टेशन नए कलेवर में दिखाई देगा।
अमृत स्टेशन योजना में दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ आगामी 50 वर्षों की आवश्यकताओं को देखते हुए रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। इसमें स्टेशन फसाड, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, प्रसाधन, आवश्यकतानुसार लिफ्ट/एस्केलेटर, 12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज अर्थात वर्तमान फुट ओवरब्रिजों की तुलना में करीब चार गुना चैाड़ा, पार्किंग एवं सौर ऊर्जा का उपयोग कर पर्यावरण अनुकूल भवन इत्यादि अत्याधुनिक सुविधाओं में विस्तार का कार्य हो रहा है।
प्लेटफार्म एक उत्तर की तरफ बढ़ाया जा चुका है। अब दक्षिण तरफ 150 मीटर बढ़ाया जाएगा। इससे इस प्लेटफार्म की लंबाई 560 मीटर लंबी हो जाएगी। जबकि प्लेटफार्म दो पहले से ही 600 मीटर लंबा है। लंबी बोगी की ट्रेनें दादर व कृषक प्लेटफार्म नंबर दो पर ही रुकतीं हैं। प्लेटफार्म एक लंबा हो जाने के बाद लंबी दूरी की ट्रेनें अब रुक सकेंगी। प्लेटफार्म दो के रैंप को उजाड़ कर नया बनाया जा रहा है। तीसरी लाइन को उजाड़ने काम शुरू कर दिया गया है। इसके चलते सभी ट्रेनें प्लेटफार्म एक से आ-जा रहीं हैं।
विज्ञापन
..
15.12 करोड़ की लागत हो रहा विस्तार
सलेमपुर जंक्शन पर 15.12 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास के तहत सरकुलेटिंग एरिया, संपर्क मार्ग, स्टेशन भवन के नए पोर्च का निर्माण, प्लेटफॉर्म पर शेड विस्तार, सरफेस में सुधार, प्लेटफार्मों पर लो कास्ट पीपी शेड का काम चल रहा है।
....
प्लेटफार्म एक का विस्तार होने से अब सभी ट्रेनें रुक सकेंगी। पहले ट्रेनें प्लेटफार्म दो पर रुकती थीं। इसके चलते यात्रियों को फुट ओवरब्रिज से जाना पड़ता था। इसमें बुजुर्गों को आने-जाने में दिक्कत होती थी।
सौरभ पांडेय, बभनौली
.....
फुट ओवरब्रिज व प्लेटफार्म लंबा होने से रेलवे स्टेशन अच्छा दिखेगा। मालगोदाम के तरफ खाली पड़़ी रेलवे की भूमि का सदुपयोग होगा। पुराना फुट ओवरब्रिज पर चढ़ने में दिक्कत होती है। नए फुट ओवब्रिज से बुजुर्गों को आसानी होगी।
गणेश मिश्र, वाराणसी
....
कोट-
सलेमपुर जंक्शन पर अमृत भारत योजना के तहत निर्माण काम हो रहा है। इसमें प्लेटफार्म का विस्तार, नए फुट ओवरब्रिज का निर्माण समेत कई काम शामिल हैं।
अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी