फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Now players will be able to practice high jump on the mattress

Deoria News: अब गद्दे पर खिलाड़ी कर सकेंगे हाई जंप की प्रैक्टिस

Wed, 24 Apr 2024 03:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Now players will be able to practice high jump on the mattress
जिला खेल कार्यालय में रखे गए हाई जंप के लिए आए गद्दे।संवाद
- एथलेटिक्स खिलाड़ियों की सुविधा के लिए खेल निदेशालय ने उपलब्ध कराया गद्दा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम के एथलेटिक्स खिलाड़ी अब गद्दे पर ऊंची कूद की प्रैक्टिस कर सकेंगे। इससे उन्हें जख्मी होने की कम संभावना होगी। साथ ही उनका अभ्यास बेहतर होने के साथ ही बेहतर खिलाड़ी बनकर उभरने की संभावना ज्यादा होगी।
खेल निदेशालय ने एथलेटिक्स खिलाड़ियों की समस्याओं को देखते हुए रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में हाई जंप गद्दा उपलब्ध कराया है। अब तक खिलाड़ी रस्सी के सहारे ही हाई जंप करते थे और खोदी गई मिट्टी पर कूदते थे। इससे उनके जख्मी होने, पैर मुड़ने की आशंका बन रहती थी। करीब दो लाख रुपये की लागत से कई सेट का यह गद्दा जिला खेल कार्यालय को मिल गया है।
विज्ञापन

नए सत्र में स्टेडियम के एथलेटिक्स शिविर में 20 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। छात्रावास में चयन के लिए स्टेट कैंप कर चुके आशीष नाथ सिंह के अलावा सतवीर प्रसाद, नितिन यादव, सचिन गोंड, आलोक कुमार ने बताया कि हाईजंप में गद्दे की मांग कई वर्ष से खिलाड़ी कर रहे थे, इसे उपलब्ध कराने से खिलाड़ियों का अभ्यास बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
एथलेटिक्स में शामिल हैं 26 इवेंट
एथलेटिक्स की प्रशिक्षक पूजा सिंह ने मंगलवार को बताया कि एथलेटिक्स में 26 इवेंट होते हैं। इन सभी को तीन भागों में बांटा गया है। इसमें रनिंग इवेंट, थ्रोइंग इवेंट व जंपिंग इवेंट शामिल हैं। जंपिंग इवेंट में लांग जंप, हाई जंप, ट्रिपल जंप, पोल वाल्ट होता है। नए मिले गद्दे का प्रयोग हाई जंप इवेंट में बेहतर तरीके से किया जाएगा। अब तक रस्सी लगाकर हाई जंप मिट्टी खोद कर किया जा रहा था। गद्दे से खिलाड़ियों का अभ्यास बेहतर होगा, वह जख्मी भी नहीं होंगे और उनका स्किल भी बेहतर होगी।
-----------
रनिंग ट्रैक का न होना दे रहा खिलाड़ियों को दर्द
स्टेडियम में रनिंग ट्रैक बनता बिगड़ता रहता है। स्थाई रनिंग ट्रैक न होने से खिलाड़ियों को अभ्यास में परेशानी होती है। प्रदेश के कई स्टेडियम में सिंथेटिक रनिंग ट्रैक बन चुके हैं। जिले में एथलेटिक्स के खिलाड़ियों की संख्या अधिक है। सेना व पुलिस सहित अन्य सेवाओं में जाने हर दिन सुबह शाम सैकड़ों की संख्या में खिलाड़ी प्रैक्टिस करने आते हैं।


--------
एथलेटिक्स के खिलाड़ी अब गद्दे पर हाई जंप का अभ्यास कर सकेंगे। खेल निदेशालय ने गद्दों का सेट जिला खेल कार्यालय को उपलब्ध करा दिया है। खेल के दौरान इसका उपयोग होगा और खिलाड़ियों को इसका फायदा होगा।
-राजनारायण प्रसाद, क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed