फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Notification issued for Salempur Tamkuhiraj four lane land of 537 farmers will be taken

देवरिया: सलेमपुर-तमकुहीराज फोरलेन के लिए अधिसूचना जारी, 537 किसानों की ली जाएगी भूमि

Thu, 21 Sep 2023 04:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Updated Thu, 21 Sep 2023 04:00 PM IST
सार

537 किसानों की 28.1986 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इस कार्य के सर्वे की जिम्मेदारी मध्य प्रदेश के एनएल मालवीय कंपनी को सौंपी गई थीं। कंपनी ने यह काम पूरा कर लिया है। इस सड़क के बीच में आने वाले मकान, दुकान, खेत सहित अन्य की ड्राफ्टिंग कराई जा चुकी है।

विज्ञापन
Notification issued for Salempur Tamkuhiraj four lane land of 537 farmers will be taken
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सलेमपुर को तमकुहीराज से जोड़ने वाले फोरलेन का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा। जनपद में 16 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए सर्वे कर अधिसूचना जारी कर दी गई है। परियोजना के पूरा होने के बाद तमकुहीराज से वाराणसी तक की यात्रा में काफी सहूलियत होगी। सलेमपुर से बिहार के भोरे होकर कुशीनगर के तमुकहीराज सीधे जा सकेंगे। वहीं, फोरलेन के निर्माण से क्षेत्र की व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाने में मदद मिल सकेगी। इससे जनपद के पूर्वी क्षेत्रों का विकास होगा।

विज्ञापन


केंद्रीय भूतल व राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने एनएच-28 तमकुहीराज से एक नए एनएच-727 बी के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। यह फोरलेन सड़क तमकुहीराज से शुरू होकर सरैया बुजुर्ग, रकबा राजा, पंचदेवरी, कटेया, भोरे बाजार से सिसईं बाजार, भिंगारी बाजार, भाटपार रानी से होकर सलेमपुर के नवलपुर में भागलपुर होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जुड़ेगा। यूपी के अलावा बिहार के गोपालगंज जिले के पंचदेवरी, कटेया और भोरे तीन प्रखंडों के 35 गांवों से होकर यह फोरलेन सड़क गुजरेगी।
विज्ञापन


इसके लिए 537 किसानों की 28.1986 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इस कार्य के सर्वे की जिम्मेदारी मध्य प्रदेश के एनएल मालवीय कंपनी को सौंपी गई थीं। कंपनी ने यह काम पूरा कर लिया है। इस सड़क के बीच में आने वाले मकान, दुकान, खेत सहित अन्य की ड्राफ्टिंग कराई जा चुकी है। नदी और नालों पर पुल-पुलिया के निर्माण व बिजली के पोल आदि को भी चिह्नित कर कंपनी ने अपनी रिपोर्ट केंद्रीय भूतल व राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शासन ने सलेमपुर-तमकुहीराज फोरलेन के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। सलेमपुर-तमकुहीराज मार्ग के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जुड़ने की कवायद से तहसील क्षेत्र के लोगों में विकास की आस जगी है। व्यापार मंडल अध्यक्ष शंभू दयाल गुप्त, सब्जी मंडी समिति के अध्यक्ष विजय गुप्ता, विनोद ठठेरा, विजय शंकर गुप्ता आदि का कहना है कि इस नए हाइवे के बन जाने से जहां सलेमपुर, भाटपार रानी होते हुए तमकुहीराज व बेल्थरा होते हुए आजमगढ़ के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे जुड़ जाएगा। वहीं क्षेत्र के लोगों की वाराणसी व लखनऊ की राह भी आसान होगी।

 

बोले लोग

सलेमपुर-तमुकही राज फोरलेन बनाने से विकास के द्वार खुलेंगे। लेकिन, किसानों से जो जमीन सरकार अधिग्रहण कर रही है, उसमें किसानों को मुआवजे की राशि बाजार दर से अधिक मिलनी चाहिए। - गणेश मिश्र, किसान

फोरलेन के निर्माण से नगर का विकास होगा। सलेमपुर गोरखपुर से पहले ही जुड़ा था। अब कुशीनगर के तमुकहीराज, बलिया, वाराणसी व बिहार से सीधे जुड़ जाएगा। व्यापारियों को काफी सहूलियत मिलेगी। - शंभू दयाल गुप्ता, अध्यक्ष, व्यापार मंडल, सलेमपुर।

फोरलेन सड़क में जिन किसानों की जमीन पड़ रही है। उन्हें पता नहीं कि किस भाव से कितनी जमीन ली जा रही है। बाजार भाव की चार गुना कीमत उन्हें मिलनी चाहिए, लेकिन कई स्थानों पर बाजार भाव की दोगुनी कीमत किसानों को दी जा रही है। - उदय प्रताप सिंह, किसान।

फोरलेन मार्ग से आने-वाले लोगों के लिए यात्रा सुगम हो जाएगी। तमकुहीराज से सीधे बिना देवरिया गए ही कुशीनगर पहुंच सकेंगे। रामजानकी मार्ग लिंक होने से बिहार जाना भी आसान होगा। - रंजीत रौनियार, दुकानदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed