{"_id":"6a95c8a5fdc004c3850f2151","slug":"notices-issued-to-12-schools-for-negligence-in-digital-attendance-deoria-news-c-208-1-deo1009-190506-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डिजिटल उपस्थिति में लापरवाही पर 12 विद्यालयों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डिजिटल उपस्थिति में लापरवाही पर 12 विद्यालयों को नोटिस जारी
Tue, 01 Sep 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। विकास खंड भागलपुर के परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की डिजिटल उपस्थिति दर्ज करने में लापरवाही मिली है। 114 विद्यालयों में से 102 विद्यालयों ने डिजिटल उपस्थिति दर्ज की है। खंड शिक्षा अधिकारी ने इन 12 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
डिजिटल उपस्थिति दर्ज न करने वाले विद्यालयों में बभनियांव (कंपोजिट), चकरा बोधा, चक्र उपाध्याय, धरमेर, ढिगड़ा जुनेबी, हरखपुरा, हटवा टोला, परसिया अली, पिपरा बेनी, पिपरा रामधर, रेवली तथा तेलिया शुक्ला शामिल हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी सूरज कुमार ने बताया कि डिजिटल उपस्थिति के संबंध में पहले भी विद्यालयों को चेतावनी दी गई है।
भविष्य की समीक्षा में पुनः निर्देशों का अनुपालन न मिलने पर नियमानुसार कठोर दंडात्मक कार्रवाई हेतु आख्या जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, देवरिया को प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रधानाध्यापकों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों से शासन एवं विभागीय निर्देशों का सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर अनुपालन सुनिश्चित करते हुए विद्यालय में छात्र-छात्राओं की डिजिटल उपस्थिति का नियमित एवं समयबद्ध अंकन करने का निर्देश दिया है।